---Advertisement---

Ravi Kishan की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ ने हर तरफ मचा रखी हलचल, विदेश में भी रचा इतिहास

Ravi Kishan: सांसद व अभिनेता रवि किशन की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में है और यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स बनाती हुई नजर आ रही है। फिल्म में डबल रोल में रवि किशन छाए हुए हैं और डायरेक्टर भी अपना अंदाज दिखने में कामयाब रहे। यह बात सच है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2024 12:31 अपराह्न

Ravi Kishan
Follow Us
---Advertisement---

Ravi Kishan: सांसद व अभिनेता रवि किशन की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में है और यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स बनाती हुई नजर आ रही है। फिल्म में डबल रोल में रवि किशन छाए हुए हैं और डायरेक्टर भी अपना अंदाज दिखने में कामयाब रहे। यह बात सच है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में रवि किशन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपने अलग-अलग किरदार और एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहते हैं।देशभर में फिल्मों को रिलीज करने के साथ विदेश में भी फिल्म को खास अंदाज में रिलीज किया गया है। ऐसे में उनका जलवा न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है।

फिल्म की धूम

कहा जा रहा है कि रवि किशन की यह फिल्म 20 सालों में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है। जहां इसे देश के 200 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया वहीं अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में इस फिल्म की धूम देखी जा रही है।

सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म

भोजपुरी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को अब मेकर्स तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अपने कलेक्शन से लगभग 20 साल पुरानी रिकॉर्ड्स तोड़कर सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

साउथ भाषा में भी रिलीज होगी फिल्म

न सिर्फ हिंदी बल्कि यह एक ऐसी पहली फिल्म है जिसकी डबिंग साउथ भाषा में भी होने वाली है। चुनाव से पहले रवि किशन का यह अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। राकेश मोहनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार क्रेज बरकरार है।

फिल्म की बजट

फिल्म को बनने में 12 करोड रुपए खर्च हुए हैं और ऐसे में फिल्म की कमाई पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। इस फिल्म में रवि किशन अपने अंदाज में खूब चर्चा में आए हैं और उनके लुक से लेकर एक्टिंग तक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026