Rohit Shetty Firing: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है और इसकी जांच पुलिस हर तरफ से कर रही है ताकि मास्टरमाइंड को पकड़ा जा सके। हालांकि फिलहाल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन इस सब के बीच आरोपियों को बेगुनाह बताने वाले वकील ने एज कार्ड खेला है। मास्टरमाइंड शुभम लोनकर के साथ उम्र के फैसले को जांच का एक विषय बताया है। आइए जानते हैं रोहित शेट्टी फायरिंग की घटना पर आरोपियों के लिए लड़ रहे हो वकील ने क्या कहा जो चर्चा में है और इस घटना को अलग मोड़ दे रहा है।
Rohit Shetty Firing और बाबा सिद्दीकी मर्डर का कनेक्शन
मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी 11 फरवरी तक बढ़ा दी है। इस मामले में @journovidya ने वकील अजिंक्य मिर्गल से बातचीत की, जो कुछ आरोपियों की पैरवी कर रहे हैं। #RohitShetty #ReporterDiary… pic.twitter.com/mxug2eslWj
— AajTak (@aajtak) February 5, 2026
दरअसल बीते दिन रोहित शेट्टी फायरिंग केस में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई और इसके साथ ही 5 फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है लेकिन इस सब के बीच आखिर वकील ने आरोपियों को लेकर क्या पक्ष रखा है आइए जानते हैं। इस पूरे मामले में बात करते हुए जब यह पूछा गया कि आरोपियों पर जो आरोप लगे हैं उसके मास्टरमाइंड शुभम लोनकर हैं जो मोस्टवांटेड हैं जिसका बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी चैटिंग कर रहे थे। ऐसे में वकील कहते हैं कि इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ था जिसमें शुभम लोनकर और बाकी यह सब लोगों का नाम था लेकिन उस पोस्ट के बारे में अभी भी जांच चल रही है।
उम्र के फासले पर क्या बोले आरोपियों के वकील
वहीं केस लड़ रहे आरोपियों के बारे में वकील कहते हैं कि इन बच्चों की नहीं बता सकते सिर्फ यह एक एरिया है जहां पहले शुभम लोनकर पहले कभी रह चुका होगा लेकिन इनका और उनका उम्र का फासला इतना है कि उनका कनेक्शन डायरेक्टली इनडायरेक्टली नहीं था। वहीं उन्होंने कहा कि सिगनल ऐप को लेकर जांच पड़ताल चल रहा है फिलहाल वह कुछ भी उसके बारे में नहीं कह सकते हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में वकील यह भी कहते हैं कि कोर्ट में हमने यह कहा है कि बाइक खरीदी बेची गई इसका अमाउंट भी आ चुका है और उसे सिर्फ डिलीवर किया गया है जिसने आगे बाइक ली है उसने क्या किया क्या नहीं किया इसका किसी को आईडिया नहीं था।”
वहीं इस सबके बीच पुलिस को मोस्ट वांटेड मास्टरमाइंड शुभम लोनकर की तलाश है जिन्होंने रोहित शेट्टी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।






