---Advertisement---

Ronit Roy ने डिलीवरी बॉय की इस गलती पर Swiggy को लगाई लताड़, कहा- ‘क्या तुम्हें परवाह है’, कंपनी ने दिया जवाब

Ronit Roy: टीवी से लेकर कई फिल्मों में नजर आने वाले रोनित रॉय अचानक फैंस के बीच सुर्खियों में आ गए। दरअसल उनका गुस्सा इस बार एक स्विगी डिलीवरी बॉय पर फूटा है और उन्होंने पोस्ट शेयर कर लताड़ लगा दी है। उन्होंने इसमें फूड डिलीवरी आपको भी टैग किया है। इसके साथ ही लिखा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 26, 2024 12:01 अपराह्न

ronit roy
Follow Us
---Advertisement---

Ronit Roy: टीवी से लेकर कई फिल्मों में नजर आने वाले रोनित रॉय अचानक फैंस के बीच सुर्खियों में आ गए। दरअसल उनका गुस्सा इस बार एक स्विगी डिलीवरी बॉय पर फूटा है और उन्होंने पोस्ट शेयर कर लताड़ लगा दी है। उन्होंने इसमें फूड डिलीवरी आपको भी टैग किया है। इसके साथ ही लिखा कि कैसे एक डिलीवरी बॉय उनके हाथ हो मरते मरते बचा है। यह ट्वीट देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं और पूरा मामला सुनने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। रोनित रॉय ने स्विगी को टैग कर लिखा, “क्या आपको परवाह है।” आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Ronit Roy ने पोस्ट शेयर कर निकाली जमकर भड़ास

रोनित रॉय ने लिखा, “स्विगी आज मेरे हाथों आपका एक राइडर्स मरते मरते बचा है। उन्हें राइडिंग करने के लिए निश्चित तौर पर निर्देशों की जरूरत है। छोटी इलेक्ट्रिक मोपेड चलाने का मतलब यह नहीं है कि वह उसे आने वाले ट्रैफिक की तरफ से गलत साइड पर गाड़ी चलाएं लेकिन मेरा सवाल यह है कि आपको उनकी जिंदगी की परवाह है या फिर सिर्फ यह एक बिजनेस है।

Ronit Roy का ट्वीट सड़क पर गलत साइड से चलने वाले डिलीवरी बॉय को लेकर

दरअसल रोनित रॉय का यह ट्वीट सड़क पर गलत साइड से चलने वाले डिलीवरी बॉय को लेकर था। सड़क के नियमों का उल्लंघन ना हो इसके लिए वह सजग नजर आए लेकिन इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि इसमें तो डिलीवरी बॉय की गलती है स्विगी इसके लिए कैसे जिम्मेदारी ले सकता है।

Ronit Roy के इस ट्वीट पर फूड डिलीवरी एप स्विगी ने किया रिएक्ट

वहीं रोनित रॉय के इस ट्वीट पर फूड डिलीवरी एप स्विगी ने रिएक्ट किया है और उन्होंने लिखा, “हाय रोहित हम यह उम्मीद करते हैं कि हमारा डिलीवरी पार्टनर सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इसका हम हमेशा ध्यान भी देते हैं। इस मामले में एक्शन लेने के लिए अगर आपके पास कोई भी अन्य जानकारी उपलब्ध है तो कृपया कर आप उसे शेयर करें।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026