---Advertisement---

Saif Ali Khan पर किसने किया चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार, वारदात के समय कहां थी Kareena Kapoor

Saif Ali Khan: सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर ने एक्टर पर चाकू से वार किया है जिसके बाद एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। आइए जानते हैं आखिर कहां थी करीना कपूर और कैसे इस घटना को दिया गया अंजाम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 16, 2025 8:44 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 16, 2025 9:33 पूर्वाह्न

Saif Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Saif Ali Khan: बॉलीवुड की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि करीना कपूर के पति और एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से प्रहार किया गया। फिलहाल वह लीलावती अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तड़के 2:30 बजे के करीब इस घटना को एक चोर ने अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और यह खबर निश्चित तौर पर फैंस के लिए शॉकिंग है। बता दे कि यह घटना Saif Ali Khan के बांद्रा स्थित घर में कुछ चोर घुस गया। उन्होंने ना सिर्फ चोरी का प्रयास किया बल्कि एक्टर को चाकू भी मारा। एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रात को सैफ अली खान अपनी पत्नी Kareena Kapoor और बाकी सदस्यों के साथ गहरी नींद में थे।

क्या Saif Ali Khan पर हमले के दौरान Kareena Kapoor भी थी मौजूद

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि एक्टर के बांद्रा वेस्ट स्थित घर में चोर घुसा। उन्होंने Saif Ali Khan पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें चाकू मार दिया है। फिलहाल इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि चोर के साथ झड़प में एक्टर घायल हुए हैं या फिर उन पर जानबूझकर चाकू से वार किया गया। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस दौरान बाकी सदस्य भी थे लेकिन जब उनकी नींद खुली तब चोर मौके से फरार हो गए। हालांकि Kareena Kapoor की मौजूदगी को लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है क्योंकि करिश्मा कपूर के साथ डिनर की फोटो भी वायरल हो रही है।

क्या कहा गया Saif Ali Khan की टीम की तरफ से

इस बारे में सैफ अली खान की टीम ने जानकारी दी है और उन्होंने कहा है कि एक्टर के घर पर चोरी करने की कोशिश की गई। Saif Ali Khan इस दौरान चोटिल हो गए। फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। हम मीडिया और फैंस इस बारे में धेर्य बनाए रखने की अपील करते हैं। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है और हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

Saif Ali Khan का इलाज जारी और पुलिस जुटी मामले की जांच में

बता दे की चोरों के हमले के बाद सैफ अली खान फिलहाल लीलावती हॉस्पिटल मे भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट के लिए फिलहाल फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस सबसे हटकर पुलिस फिलहाल इस मामले की तह तक जाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। आखिर किस मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया और क्यों चोर ने Saif Ali Khan पर चाकू से हमला किया। क्या यह सब सिर्फ चोरी के मकसद से ही किया गया है। इस पर पुलिस और सैफ अली खान की फैमिली के रिएक्शन का इंतजार रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026