---Advertisement---

Salaar Trailer: ‘सुल्तान’ को बचाने के लिए खूंखार लुक में दिखे प्रभास, क्या इस धांसू एक्शन के आगे टिक पाएगी डंकी!

Salaar Trailer: प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'सालार' का ट्रेलर जारी किया गया है जिसमें वह एक बार फिर अपने एक्शन अंदाज से लोगों के बीच सुर्खियों में आ गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह धांसू ट्रेलर वाकई दिल को जीतने के लिए काफी है और बाहुबली स्टार का जलवा फैंस को बहुत जल्द देखने को मिलेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2023 4:29 अपराह्न

Salaar Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Salaar Trailer: अगर आप भी साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सालार‘ को लेकर इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया गया है जो फिलहाल ट्रेंड में है। फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है क्योंकि एक्शन पैक अंदाज में प्रभास लोगों के बीच सुर्खियों में आ गए। इस ट्रेलर पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और प्रभास के फैंस के पैर जमीन पर नहीं हैं। अपने पावर पैक परफॉर्मेंस से यह एक्टर हमेशा कुछ ऐसा कर जाते हैं जो सुर्खियों में होता है और एक बार फिर उन्होंने लोगों की बोलती बंद कर दी।

धमाकेदार डायलॉग को सुन हो जाएंगे बेताब

2 मिनट 53 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप खो जाएंगे और हर एक सीन पर नजरें टिक जाएगी। ट्रेलर की शुरुआत में आवाज आती है “लेकिन बचपन में मैं तुम्हें एक कहानी सुनाता था पर्शियन साम्राज्य की सुल्तान को चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों ना आए वह अपनी खूंखार सेना को बिना बताए सिर्फ एक को कहता था।” इसके साथ ही प्रभास की धांसू एंट्री दिखाई जाती है और फिर आवाज आती है सुल्तान को जो चाहिए वह उसे लाकर देता था और जो ना चाहिए उसे मिटा देता था।

प्रभास के लुक ने उड़ाए होश

ट्रेलर में श्रुति हासन की झलक दिखाई जाती है। वहीं दूसरी तरफ आग और मारपीट के बीच प्रभास का अलग-अलग खूंखार लुक लोगों के दिलों को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रुति हासन दिखाई देगी।

बॉक्स ऑफिस पर बिग बजट फिल्म की टक्कर

कहा जा रहा है कि यह फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘बाहुबली’ के रिकार्ड्स को तोड़ सकती है। इस मच अवेटेड ट्रेलर को देखने के बाद एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। यह फिल्म 400 करोड़ के बजट में बनी है और 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जहां बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी‘ से है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026