---Advertisement---

Salaar: प्रभास की फिल्म आखिर कब होगी रिलीज, मेकर्स ने पोस्टपोन करने की बताई बड़ी वजह

Salaar: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' को लेकर पिछले कुछ समय से यह खबर सामने आ रही थी कि इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। हालांकि अब इस बारे में मेकर्स ने अनाउंसमेंट करते हुए रिलीज तारीख को लेकर भी जानकारी दी है। इस पोस्ट के जरिए मेकर्स ने बताया है कि आखिर क्यों फिल्म की रिलीज को तारीख को टाल दिया गया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2023 4:15 अपराह्न

Salaar
Follow Us
---Advertisement---

Salaar: साउथ के सुपरस्टार प्रभास बहुत जल्द ‘सालार‘ फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है और कहा जा रहा है कि मेकर्स इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। पिछली बार प्रभास कृति सेनन के साथ ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे जिसे फन फैंस अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में मेकर्स इस फिल्म पर काफी मेहनत कर रहे है। पिछले कुछ समय से ‘सालार’ फिल्म को लेकर पोस्टपोन करने की बात सामने आ रही थी लेकिन अब इस बारे में मेकर्स ने ऑफिशल अनाउंसमेंट कर दी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है यह फिल्म।

आखिर क्यों टल गई रिलीज डेट

फिल्म के पोस्टपोन होने को लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “हम सालार के लिए आपका अटूट समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं। विचार करते हुए हमें और अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 28 सितंबर की मूल रिलीज में देरी करनी पड़ी। कृपया समझे कि यह निर्णय सावधानी से लिया गया है क्योंकि हम एक असाधारण सिनेमा अनुभव प्रदान के लिए प्रतिबंध है। हमारी टीम हाईएस्ट स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

कब आएगी ‘सालार’

मेकर्स ने आगे कहा कि “नई रिलीज डेट उचित समय पर बताई जाएगी हमारे साथ बने रहे क्योंकि हम सालार सीजफायर को अंतिम रूप दे रहे हैं और इस ऑफिशियल यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।” बता दें कि सालार पार्ट 1 सीजफायर काफी ट्रेडिंग फिल्म है जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जारी किया जाएगा। टीजर को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और ऐसे में मेकर्स भूल कर भी कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। अगर ‘सालार’ फिल्म की बात करें तो यह एक्शन थ्रिलर फिल्म प्रशांत नील के निर्देशन में बनाई गई है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू मुख्य भूमिका में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026