---Advertisement---

Salman Khan ने ‘काला हिरण’ फिल्म को रोकने के लिए झोंकी पूरी ताकत, जानें कोर्ट का रुख

Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट ने झटका दिया है। सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने से मना किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2026 12:02 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan : बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों उनकी जिंदगी में घटी घटना पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’  के कारण चर्चा में हैं। वो इस मूवी को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि, मेकर्स उनकी बिना इजाजत के छवि खराब करने के लिए ये फिल्म बना रहे हैं। हालंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ फिल्म पर तुरंत रोक लगाने से मना कर दिया है। इस मामले की सुनवाई अब 6 जुलाई 2026 को होगी।

Salman Khan क्या रोक पाएंगे काला हिरण फिल्म की रिलीज?

काला हिरण मूवी बना रहे फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी का बयान भी सामने आया है।  फिल्म मेकर ने कहा कि, ‘यह फिल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास भी नहीं गई है, इसलिए इसकी रिलीज को लेकर तत्काल कोई खतरा नहीं है।  सलमान ने सिर्फ एक पोस्टर के आधार पर मुकदमा दायर किया है।  इसीलिए उनकी फिल्म काला हिरण जरुर रिलीज होगी। इसे वो दुनिया भर में 8000 स्क्रीन पर रिलीज  करेंगे। सलमान के खुद को बॉलीवुड का बाप समझने से फिल्म नहीं रुकने वाली।’ फिलहाल सलमान खान की लीगल टीम दिल्ली हाईकोर्ट की 6 जुलाई 2026 को होने वाली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या काला हिरण फिल्म की रिलीज रुक सकती है। इसका जवाब कुछ लोग हां में कह रहे हैं क्योंकि सलमान खान ने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ के तहत काला हिरण के मेकर्स पर केज दर्ज किया है।

‘काला हिरण’ और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का विवाद

‘काला हिरण’ फिल्म को अमित जानी और भारत एस. श्रीनाथ बना रहे हैं। फिल्म को लेकर सलमान खान की लीगल टीम ने दावा किया है कि, ये मूवी उनके 1998 के काले हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनके विवादों को गलत तरीके से दिखाते हुए बनाई जा रही है। इससे एक्टर की छवि खराब हो रही है।  इसीलिए वो इस फिल्म को रोकना चाहते हैं। लेकिन मेकर्स का दावा है कि,  काला  हिरण का सलमान खान से कुछ लेना देना नहीं  है। फिल हाल ये मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026