---Advertisement---

मुंबई की बारिश में Salman Khan को याद आई ‘मातृभूमि ‘, फोटो ने हिलाया इंटरनेट

Salman Khan : मुंबई की भारी बारिश के बीच अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए मौसम का मजा ले रहे हैं। उन्होंने इसका कौप्शन 'मातृभूमि' दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 8, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: जहां एक तरफ मुम्बई में बारिश ने तबाही मचाई हुई है, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान अपने फार्म हाउस पर मस्ती करते दिखे हैं। उन्होंने मौसम का मजा लेते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को याद किया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। पनवेल में मौजूद 150 एकड़ के शामनदार फार्म हाउस में भाई जान को चिल करता देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Salman Khan ने ‘मातृभूमि ‘ फिल्म को याद करते हुए लिया मौसम का मजा

बारिश के मौसम में सलमान खान पहाड़ों पर कुर्सी डालकर शांति का आनंद लेते दिखे। इस दौरान एक्टर ने हाफ बनियान, जींस और सिर पर हेडकैप लगाया हुआ है। इन दोनों तस्वीरों में उनके लुक्स अलग-अलग हैं। एक में वो आसमान को देख रहे हैं तो  दूसरी में वो नीचे देख रहे हैं।

देखें पोस्ट

सुकून के पल बिताते हुए वो अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं।  सलमान खान अपनी मच अवेट्ड फिल्म मातृभूमि के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि इन दिलकश तस्वीरों को कैप्शन उन्होंने मातृभूमि दिया है। फैंस  को एक्टर का ये अंदाज काफी अच्छा लगा है। यही वजह है कि, वो एक्टर और उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक्टर के इस पोस्ट पर मिलियंस व्यूज आ चुके हैं।  सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है।

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की स्टोरी

एक्टर सलमान खान की मूवी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। लेकिन कुछ कारणों से नाम बदलना पड़ा। ये फिल्म 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई जंग पर आधारित है। इसमें भारत के कई जवान शहीद हुए थे। मातृभूमि फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हैं।इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास है। फिल्म अभी सेंसर और और रक्षामंत्राल की तरफ से हरी झंडी ना मिलने के कारण अटकी हुई है। इसकी संभावित रिलीज डेट स्वंत्रता दिवस के आस-पास 14 अगस्त 2026 या 15 अगस्त 2026 हो सकती है। इस मूवी के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया  हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

जुलाई 8, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 12

जुलाई 8, 2026

Alpha Box Office Collection Day 5

जुलाई 8, 2026

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 8, 2026

Weight Loss

जुलाई 8, 2026