---Advertisement---

Leo में Sanjay Dutt की पहली झलक देख खड़े हुए लोगों के रोंगटे, थलापति विजय की फिल्म में लगाएंगे तड़का

Sanjay Dutt: ‘केजीएफ चैप्टर 2‘ में नेगेटिव किरदार निभाकर संजय दत्त ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अब एक बार फिर वह विलेन के किरदार में पर्दे पर छाने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं थलापति विजय ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2023 11:49 पूर्वाह्न

Sanjay Dutt
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Dutt:केजीएफ चैप्टर 2‘ में नेगेटिव किरदार निभाकर संजय दत्त ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अब एक बार फिर वह विलेन के किरदार में पर्दे पर छाने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं थलापति विजय की फिल्म ‘लियो‘ से संजू बाबा की पहली झलक की जिसे उनके बर्थडे के मौके पर ही रिविल कर दिया गया। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी यह झलक फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है और वह अपने लुक से लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं। इस झलक को देख फैंस काफी हैरान है और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

पहली झलक में ही छा गए संजू बाबा

लोकेश कनागराज निर्देशित ‘लियो’ फिल्म में थलापति विजय के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। क्लिप को शेयर कर लोकेश ने बीते दिनों संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने फर्स्ट लुक को रिविल करते हुए लिखा “मिलिए एंटोनी दास से हम सब की ओर से आपके लिए एक छोटा सा गिफ्ट। संजय दत्त सर आपके साथ काम करना वास्तव में खुशी की बात थी जन्मदिन मुबारक हो संजय दत्त।”

क्लिप में दिखा संजय का अलग अंदाज

जहां तक इस क्लिप में संजय दत्त के लुक की बात करें तो वह ग्रे बाल और दाढ़ी मूछों में काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी झलक वाकई फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। कहना गलत नहीं होगा कि उनका यह अंदाज हमेशा की तरह दबंगई है। हाथ में सिगरेट लेकर संजय जिस तरह टशन दिखा रहे हैं उसे देख फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। कहा जा रहा है कि संजय एक बार फिर केजीएफ की तरह इस फिल्म में भी धमाका करते हुए नजर आएंगे। वहीं बता देगी इस लुक को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और 37 सेकेंड के इस वीडियो में संजय का लुक वाकई काफी इंप्रेसिव है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विजय की फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन फिल्म है जिसमें संजय दत्त साउथ में धमाका करते हुए नजर आएंगे।इस फिल्म में तृषा, अर्जुन सरजा भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट 19 अक्टूबर 2023 बताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Aditya Dhar

मार्च 13, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026

Sooraj Barjatya Daughter Wedding

मार्च 13, 2026