---Advertisement---

20 घंटे का काम और खाली थिएटर्स का वो खौफ! FIR विवाद के बीच जानें क्या है Sanjay Leela Bhansali का सबसे बड़ा डर

Sanjay Leela Bhansali: लव एंड वॉर के सेट से कारपेंटर की हुई मौत ने बवाल खड़ा कर दिया है लेकिन क्या आपको पता है कि डायरेक्टर का सबसे बड़ा खौफ क्या है। 20 घंटे तक मेहनत करने के पीछे की वजह क्या थी। आइए जानते हैं डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2026 12:40 अपराह्न

Sanjay Leela Bhansali
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Leela Bhansali: लव एंड वार सेट पर हुए दर्दनाक हादसे की वजह से फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठ रही है। आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर की फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने बताया था 20 घंटे काम कर रहे हैं लेकिन इस तक के बीच आखिर उन्हें सबसे बड़ा खौफ क्या है। यह जानकार हैरानी होगी कि यह कोई कानूनी समस्या नहीं बल्कि सालों पहले सिनेमाघर में खामोशी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों संजय लीला भंसाली पर मुसीबत की तलवार लटकी हुई है।

लव एंड वार के सेट पर क्या हुआ जिसने किया बवाल

दरअसल लव एंड वॉर फिल्म सेट पर 42 साल के कारपेंटर की करंट लगने से मौत हो गई जिसकी वजह से संजय लीला भंसाली पर एफआईआर की मांग की जा रही है। ऑल इंडिया सीनियर वर्कर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डायरेक्टर के प्रोडक्शन के खिलाफ लापरवाही के तहत के इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही 1 करोड रुपए के मुआवजे के साथ सुरक्षा ऑडिट की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं 20 घंटे की शिफ्ट को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।

संजय लीला भंसाली ने क्यों खुद को कहा था काम को लेकर जुनूनी

इससे पहले संजय लीला भंसाली ने लव एंड वार फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा था कि “काम ही वह सब कुछ है जिससे मैं अपनी पहचान बनाता हूं। जब मैं बेरोजगार होता हूं, तो मुझे बेकार महसूस होता है। अब मैं एक कलाकार के रूप में अधिक साहसी और निडर हूं। मैं विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के साथ काम कर रहा हूं। मैं उन चीजों को और अधिक करना चाहता हूं जो मैं अपने आस-पास एक टीम होने पर कर सकता हूं आज, मैं पांच या दस साल पहले की तुलना में अधिक मेहनत कर रहा हूं। मैं हर दिन लगभग बीस घंटे काम करता हूं, और मुझे इसका आनंद आ रहा है।”

लव एंड वार को क्यों Sanjay Leela Bhansali ने कहा था खास

वहीं इस दौरान लव एंड वार फिल्म जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है इस पर संजय लीला भंसाली ने कहा था कि “मैं यहां कुछ खास करने की कोशिश कर रहा हूं। यह मेरी ग्यारहवीं फीचर फिल्म है। मैं अभी भी अपनी पहली फिल्म (खामोशी: द म्यूजिकल) को सबसे ज्यादा स्नेह से याद करता हूं। काश वह सफल हो जाती। मुझे याद है लिबर्टी थिएटर जाना, उन खाली सीटों और बिखरे हुए दर्शकों को बेचैन और गुस्से में देखना, मेरा मनोबल टूट गया था।”

रिपोर्ट्स माने तो आलिया भट्ट विक्की कौशल और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वार 21 जनवरी 2027 को रिलीज हो सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026