---Advertisement---

Sapna Choudhary new song: सपना ने Afgaan में मुस्लिम लुक से फैंस को किया इम्प्रेस, खूबसूरती देख लोगों की सांसें हुईं तेज

Sapna Choudhary new song: हरियाणा की सुपरहिट डांसर सपना चौधरी हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचाने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना दमखम दिखा रही हैं। सपना का एक लेटेस्ट गाना काफी सुर्खियों में है और इसमें उनका अंदाज वाकई काफी हटके है। खूबसूरती से लेकर अदाओं तक से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2023 12:32 अपराह्न

sapna choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary new song: हरियाणा की सुपरहिट डांसर सपना चौधरी हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचाने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना दमखम दिखा रही हैं। सपना का एक लेटेस्ट गाना काफी सुर्खियों में है और इसमें उनका अंदाज वाकई काफी हटके है। खूबसूरती से लेकर अदाओं तक से घायल करना सपना को खूब पता है और वह इसे साबित करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ती हैं। यही वजह है कि उनका अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद है। इस बीच उनका लेटेस्ट सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है और हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘अफगान’ है। गाने में सपना काफी अलग नजर आ रही है और ऐसे में हंगामा होना तो लाजमी है।

सपना का लुक है बेहद दिलकश

‘अफगान’ गाने में सपना मुस्लिम लुक में नजर आ रही है और उनका यह अंदाज लोगों के लिए काफी अलग और खास है। अक्सर साल.वार सूट और लहंगे-चोली में नजर आने वाली सपना इस बार खुद को चादर में ढकी हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में लोगों को उनका अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वे जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हरियाणवी डांसर की अदाएं और खूबसूरती दोनों ही इस गाने को हिट करने के लिए काफी है। गाने में सपना चौधरी के ओपोजिट यश बायला नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री और बॉन्डिंग काफी खास है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Dance Video: ‘मुरब्बा’ गाने में खेसारी ने इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस से लगाई आग, शिल्पी राज का भी चला जादू

गाने को ताबड़तोड़ मिल रहे हैं व्यूज

‘अफगान’ गाने को T-SERIES HARYANVI यूट्यूब चैनल से जारी किया गया और इसे अब तक 11 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को शिव चौधरी ने आवाज दी है और इसका म्यूजिक निश म्यूजिक का है और लिरिक्स नवीन विशु का है। यह गाना वाकई काफी अलग है और ऐसे में इसका चर्चा होना तो बनता है। सपना ने हरियाणा के स्टेज शो से अपने करियर की शुरुआत कर आज इंटरनेशनल लेवल तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। वह आए दिन अपने फैंस को खुश करने के लिए गाने लेकर आती हैं जिसमें उनके ठुमके को देख लोग मदहोश हो जाते हैं। इतना ही नहीं सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026