---Advertisement---

रेड चिली बनकर आई राखी को देख डर गईं Sara Ali Khan, वीडियो को देख खूब हंसेंगे आप

Sara Ali Khan: सारा अली खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह विक्की कौशल संग पहली बार नजर आएंगी और ऐसे में लोगों की बैचैनी बढ़नी लाजमी है। हाल ही में एक्ट्रेस आइफा 2023 में भी इस फिल्म को जमकर प्रमोट करती नजर आई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2023 4:45 अपराह्न

Sara Ali Khan rakhi sawant
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: सारा अली खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह विक्की कौशल संग पहली बार नजर आएंगी और ऐसे में लोगों की बैचैनी बढ़नी लाजमी है। हाल ही में एक्ट्रेस आइफा 2023 में भी इस फिल्म को जमकर प्रमोट करती नजर आई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें राखी और सारा मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोनों का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। आये देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है यह वीडियो।

जब सारा से मिली राखी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी और सारा दोनों रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों काफी मस्ती कर रही हैं और वहीं बाद में कुछ ऐसा होता है जिसे देख सारा के फैंस डर जाते हैं। वीडियो में पहले राखी मटकती हुई आती हैं और सारा जो फ्रेश होकर निकलती है। दोनों आपस में टकराते हैं और इस दौरान राखी सारा को गोद में उठा लेती है। इस दौरान सारा रेड एथनिक ड्रेस में दिखीं जिसका प्लंजिंग नैकलाइन है। वहीं राखी भी रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

मजेदार है यह वीडियो

सारा अली खान से ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “रेड हॉट चिल्ली। जब सौम्या राखी जी से मिली। यह काफी मजेदार है। पहले सारा को देख राखी कहती हैं, “मैं हूं लाल मिर्ची और तुम हो चेरी।” वहीं जवाब में सारा अली खान कहती हैं, “तुम्हें पाप लगेगा।” ये सुनकर राखी कहती हैं, “लगने दो पाप, अब मैं तुम्हारे सामने डांस भी करूंगी।” वहीं बाद में दोनों ‘जरा हटके जरा बचके’ के गाने ‘बेबी तुझे पाप लगेगा’ पर साथ में ठुमके लगाती हैं। गौरतलब है कि ‘जरा हटके जरा बचके’ एक बॉलीवुड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आएंगे। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है और फैंस काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026