---Advertisement---

Sarfira Screening: 150वीं फिल्म की स्क्रीनिंग में इस अंदाज में पहुंचे अक्षय कुमार, राधिका मदान सहित इन सेलेब्स ने जमाए रंग

Sarfira Screening: अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा की स्क्रीनिंग रखी गई और इसमें अक्षय और राधिका का अंदाज चर्चा में है। आइए देखते हैं क्या रहा खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2024 11:03 पूर्वाह्न

Sarfira Screening
Follow Us
---Advertisement---

Sarfira Screening: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा‘ को लेकर चर्चा में हैं और ऐसे में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। फिलहाल इस स्क्रीनिंग से तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में है और अक्षय कुमार अपने अंदाज से पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान राधिका मदान पर भी लोगों की नजर थी जो देसी लुक में इस इवेंट में चार चांद लगाने में कामयाब रही। आइए जानते हैं आखिर स्क्रीनिंग में क्या रहा खास जो है चर्चा में।

अक्षय कुमार का दिखा हटके अंदाज

जहां तक अक्षय कुमार के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस शर्ट को ग्रे पेंट के साथ कैरी करते हुए फूल टशन दिखाते हुए नजर आए। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी या फिल्म उनके लिए काफी खास है और यही वजह है वह अपने अंदाज से छाए रहे।

राधिका मदान का देसी लुक

फिल्म की स्क्रीनिंग में देसी लुक में नजर आई राधिका मदान भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही और फैंस की निगाहें उनके लुक पर अटक गई। ब्लैक और गोल्डन व्हाइट कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही थी और उनका यह पटोला अंदाज लोगों के लिए खास रहा।

इस अंदाज में दिखे सूर्या और ज्योतिका

दरअसल अक्षय कुमार की 150वीं फिल्म की स्क्रीनिंग में सूर्या अपनी पत्नी ज्योतिका के साथ नजर आए। इस दौरान सूर्य ब्लैक सूट को व्हाइट टीशर्ट के साथ फ्लॉन्ट करते हुए दिखे तो ज्योतिका लाइट ब्लू ब्लेजर को फ्लॉन्ट करती नजर आई। दोनों का स्टाइल और केमिस्ट्री देखने लायक था और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अक्षय सूर्या के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और वे लोगों का दिल जीत गए।

खास है अक्षय की यह फिल्म

जहां तक ‘सरफिरा’ फिल्म की बात करें तो यह तमिल फिल्म सोरारई पोटरू की हिंदी रीमेक है जो सुधा प्रसाद के निर्देशन में बनी है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक आम आदमी के सपने की कहानी है और इस फिल्म के लिए एक्टर ने काफी मेहनत की है। उन्होंने 8 घंटे के शेड्यूल से हटके भी काम किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026