---Advertisement---

Satyaprem Ki Katha: रिक्रिएटेड सॉन्ग ‘पसूरी नु’ में दिखा कार्तिक और कियारा का जलवा, जानिए कैसे खास है यह गाना

Satyaprem Ki Katha: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह बात सच है कि स्टार्स फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। वहीं अब इसके गाने भी एक-एक कर रिलीज हो रहे हैं। दूसरा गाना ‘पसूरी नू’ रिलीज किया गया है जिसे लोगों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2023 1:11 अपराह्न

Satyaprem Ki Katha
Follow Us
---Advertisement---

Satyaprem Ki Katha: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह बात सच है कि स्टार्स फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। वहीं अब इसके गाने भी एक-एक कर रिलीज हो रहे हैं। दूसरा गाना ‘पसूरी नू’ रिलीज किया गया है जिसे लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। जी हां यह गाना बीते साल आए ‘पसूरी’ गाने का ही एक वर्जन है। वहीं नए वर्जन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और आइए देखते हैं यह गाना।

लोग कर रहे हैं ‘पसूरी नु’ के नए वर्जन को पसंद

‘पसूरी नु’ की बात करें तो इसमें कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस बात में कोई शक नहीं है कि दोनों का रोमांस और उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है और यही वजह है कि यह गाना भी लोगों के बीच चर्चा में है। कार्तिक और कियारा की जोड़ी हमेशा की तरह सुपरहिट नजर आ रही है और फैंस इस पर जमकर क्या लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

अरिजीत की आवाज ने चलाया जादू

‘पसूरी नु’ गाने की बात करें तो इसे अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। ओरिजिनल गाने में उर्दू को जगह दी गई थी वहीं इस गाने में अरिजीत और तुलसी की आवाज लोगों को खींचने में कामयाब हुई है। गाने को टी-सीरीज यूट्यूब चैनल से जारी किया गया और इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की बात करें तो यह 29 जून को रिलीज होने वाली है।

हिट है लोगों के बीच ‘पसूरी’ गाना

‘पसूरी नु’ गाने की बात करें तो यह पिछले साल आए पसूरी गाने का ही एक वर्जन है जिसे कोक स्टूडियो ने प्रेजेंट किया था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था और यही वजह है कि इसकी पॉपुलरिटी को देखते हुए ‘सत्यप्रेम की कथा’ के मेकर्स ने इसे अपनी फिल्म में जगह दी है। इस गाने को पाकिस्तान की सिंगर अली सेठी और शे गिल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने की धुन और लिरिक्स में इसे दुनियाभर में पॉपुलर बना दिया था और आज भी इस गाने को खूब पसंद किया जाता है। गूगल से लेकर लोगों के दिलों तक में इस गाने ने अपनी जगह बनाई थी।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026