---Advertisement---

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक का शायराना अंदाज और कियारा संग लव स्टोरी ने खींचा ध्यान, टीजर को बार-बार देख रहे हैं फैंस

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर जारी कर दिया गया है और इसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। इस रोमांटिक फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और टीजर को देख लोगों की बैचैनी बढ़ गई। कहने में दो राय नहीं है कि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 18, 2023 12:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर जारी कर दिया गया है और इसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। इस रोमांटिक फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और टीजर को देख लोगों की बैचैनी बढ़ गई। कहने में दो राय नहीं है कि टीजर में कार्तिक और कियारा के बीच की केमेस्ट्री लाजवाब है और दोनों को देख लोग जमकर प्यार की बारिश कर रहे हैं। फैन्स को अब इंतजार है तो इस फिल्म की रिलीज का। फिल्म का टीजर काफी रोमांटिक और शायराना है। टीजर से फिल्म की कहानी भी बखूबी बयां हो रही है। आइए जानते हैं क्या खास है इस टीजर में और किस हद तक यह जोड़ी धमाल मचा रही है।

कार्तिक का शायराना अंदाज ने लोगों को किया इम्प्रेस

‘सत्यप्रेम की कथा’ के टीजर की शुरुआत काफी दिलचस्प है जिसमें आप देख सकते हैं कि कियारा और कार्तिक सात फेरे ले रहे हैं। इसके बाद कार्तिक की आवाज आती है जिसमें वह कहते हैं, “बाते जो कभी पूरी ना हों, वादे जो अधूरे हों, हंसी जो कभी कम ना हो, आंखें जो कभी नम ना हो और अगर हो तो बस इतना जरूर हो आंसू उसके पर आंखे मेरी नम हो।” इस डाइलॉग को सुनने के बाद लोग काफी खुश हो गए हैं और इस फिल्म को 2023 की हिट बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

फैन्स हुए फिल्म को लेकर एक्साईटेड

https://twitter.com/iSrkzRonit/status/1659076258804928512?s=20
https://twitter.com/KartikianN/status/1659093874642386945?s=20

टीजर में आप देख सकते हैं कि पहले कार्तिक और कियारा एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं वहीं बाद में दोनों अलग हो जाते हैं। ऐसे में इतना तय है कि फिल्म की कहानी रोमांटिक है। दोनों की जोड़ी पहले भी ‘भूलभुलैया 2’ में धमाल मचा चुकी है और अब लोग इस टीजर को देखने के बाद एक बार फिर बेहाल हो चुके हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह टीजर ट्रेंड में है और लोग फिल्म को लेकर अपनी बेताबी बयां कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी कार्तिक और कियारा की यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में इस दो स्टार्स के अलावा गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यहां देखें टीजर:-

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Sana Saeed

जुलाई 18, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8

जुलाई 18, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 1

जुलाई 18, 2026

Aamir Khan

जुलाई 18, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026