---Advertisement---

SDGM: Kalki 2898 AD के बाद माइथ्री मूवी ने की सनी देओल के साथ प्रोजेक्ट की घोषणा, सबसे बड़ी एक्शन फिल्म को लेकर ये है तैयारी

SDGM: पुष्पा के निर्माता के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं सनी देओल, नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद फैंस की बढ़ी बेचैनी, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2024 11:15 पूर्वाह्न

SDGM
Follow Us
---Advertisement---

SDGM: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पुष्पा के निर्माताओं के साथ एक्शन का धमाका करने के लिए तैयार हैं। जी हां, सनी देओल निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ हाथ मिला चुके हैं और उनकी एक्शन फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया। फिलहाल इसका नाम एसडीजीएम (SDGM) दिया गया है। आधिकारिक टाइटल की घोषणा जल्द की जाएगी और फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी। माइथ्री मूवी ने इसकी घोषणा की है जो फिलहाल कल्कि 2898 एडी को लेकर चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जो है चर्चा में।

माइथ्री मूवी ने फैंस को दिया तोहफा

इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा गया कि देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के लिए रास्ता बनाइए। SDGM स्टार्टिंग एक्शन सुपरस्टार सनी देओल। इसके साथ ही इस बात की भी घोषणा की गई कि शूटिंग जल्दी शुरू होने वाली है और यह गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित होगी। वहीं पीपल मीडिया फैक्ट्री और माइथ्री मूवी मेकर्स इसका निर्माण करेंगे। इस हाई बजट फिल्म के लिए फिलहाल और किसी स्टार कास्ट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन लोग इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में रेजिना कैसांद्रा और सैयामी खेर इस फिल्म में नजर आ सकते हैं।

लोग कर रहे तारीफ

इस पोस्ट को देखने के बाद लोग इस एक्शन फिल्म को देखने के लिए ओवर एक्साइटेड हो गए है और सनी देओल की तारीफ में उन्हें एक्शन का पावर हाउस कहते हुए नजर आ रहे हैं तो एक ने जो ऑल ब्लॉकबस्टर कह दिया।

सनी की पाइपलाइन में प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो लंबे समय के बाद सनी देओल फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ग़दर 2 से अपना एक जलवा दिखा चुके हैं। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘बॉर्डर 2’ भी है जो बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं अब उनकी इस फिल्म की घोषणा ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और फैंस सुपर एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026