---Advertisement---

Shah Rukh Khan को देख सब भूलकर ‘जुबां केसरी’ के पीछे पड़ी दुल्हन, की ऐसी जिद कि बैन होने से डर गए किंग खान

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को देखकर दुल्हन ने जुबां केसरी का क्यों किया जिक्र जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में मजे लेते हुए किंग खान ने बैन से डर लगने की बात कर दी। आइए जानते हैं वीडियो में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2025 12:19 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान न सिर्फ एक बेस्ट एक्टर हैं बल्कि एक बेस्ट पब्लिक फिगर भी है जो हाई प्रोफाइल शादी या समारोह में शिरकत करने के लिए जाते हैं। इसके लिए उन्हें तगड़ी फीस मिलती है। हालांकि इस सबके बीच एक हाई प्रोफाइल शादी से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां अपनी परफॉर्मेंस देकर शाहरुख खान ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं इस शादी से एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा जहां दुल्हन सब कुछ भूल कर शाहरुख की कंट्रोवर्सी वाली एड जुबां केसरी के पीछे पड़ गई। वह कुछ ऐसा डिमांड कर दी जिसके बाद शाहरुख बैन तक की बात कर बैठे।

दुल्हन ने शाहरुख खान से ये करने की मांग की

दरअसल इस लेविश वेडिंग में दुल्हन बॉलीवुड के किंग से पॉपुलर पान मसाला एड का सिग्नेचर मूव करने की रिक्वेस्ट करती है लेकिन शाहरुख खान जिस मजेदार अंदाज में टालते हुए कहा, “मुझे बैन करवाओगी क्या।” वह कहते हैं एक बार बिजनेस वालों के साथ बिजनेस कर लो तो जान नहीं छोड़ते गुटका वाले भी ना यार। ऐसे में दुल्हन अपनी जीत बरकरार रखती है और जुबान केसरी बोलने की रिक्वेस्ट करती है। इस पर शाहरुख खान कहते हैं हर बार जब मैं ये बोलता हूं, पैसे लेता हूं डार्लिंग, पापा से कह देना तुम।

क्यों Shah Rukh Khan ने की बैन होने की बात

दुल्हन के बार-बार जिद करने के बाद शाहरुख खान कहते हैं, “भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे। अच्छी बात कर लो यहां पर थोड़ी ना जुबान केसरी जुबां केसरी करेंगे। बैन हो चुकी है चीजें खराब हो जाएंगे मेरे को भी बैन करवा दोगी।” जब बार-बार दुल्हन शाहरुख खान से जिद करती है तो अंत में वह कहते हैं, “मेरी फैन हो या विमल की हो।” वीडियो को देखकर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। शाहरुख खान अपने अंदाज में हर फैन को जवाब देने के लिए जाने जाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान बहुत जल्द अपनी बेटी सुहाना खान के साथ किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर चौतरफा चर्चा जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Ramayana

अक्टूबर 29, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026

Health Tips

अक्टूबर 29, 2026