---Advertisement---

Shah Rukh Khan को सामने देख आउट ऑफ कंट्रोल हुई महिला, सरेआम कर दी ये हरकत

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फैंस के बीच किस कदर छाए रहते हैं इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। मन्नत के बाहर हो या फिर किसी इवेंट में शाहरुख को देख फैंस की भीड़ बेकाबू हो जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब शाहरुख दुबई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2023 4:22 अपराह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फैंस के बीच किस कदर छाए रहते हैं इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। मन्नत के बाहर हो या फिर किसी इवेंट में शाहरुख को देख फैंस की भीड़ बेकाबू हो जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब शाहरुख दुबई में एक इवेंट को होस्ट करने पहुंचे थे। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख अपने किसी करीबी के ब्रांड को प्रमोट करने के लिए दुबई गए थे। इस दौरान वहां उनके साथ एक फैन ने ऐसी हरकत कर दी जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जी हां, शाहरुख को देख वह महिला फैन खुद को रोक नहीं सकी और वह उन्हें सरेआम किस कर बैठी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

शाहरुख को देख हद पार कर गई फैन

दरअसल बीते दिन शाहरुख खान दुबई पहुंचे थे। काम के सिलसिले में वहां वह एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड के साथ नजर आ रहे हैं तो फैंस की भीड़ बेकाबू हो रही है। चारों तरफ शाहरुख खान शाहरुख खान सुनाई दे रहा है। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख के एक फैन आगे आकर किंग खान से हाथ मिलाते हैं और उनकी हाथों पर किस करते हैं। इस बीच एक महिला आकर उनसे किस करने की इजाजत लेती है। इससे पहले कि शाहरुख कुछ बोल पाते वह किंग खान के गालों पर किस कर चली जाती है।

ये भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद धोखा मिलने से टूट गयी थी Kirron Kher, अनुपम खेर से पहले इस शख्स को चाहती थी एक्ट्रेस

वीडियो देख भड़के फैंस

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस के बाद शाहरुख मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं महिला फैन के पैर जमीन पर नहीं है और वह खुशी से फूले नहीं समा रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो इस वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक्टर से बिना पूछे किस करने के लिए उस महिला को ट्रोल कर रहे है। वहीं कुछ का कहना है कि ऐसे में इस महिला को जेल भेजना चाहिए।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

गौरतलब है कि शाहरुख खान की दीवानगी में फैंस हर हद को पार कर जाते हैं। अभी हाल ही में मन्नत के बाहर 300 लोगों ने शाहरुख के आईकॉनिक पोज को देकर वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख बहुत जल्द ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026