---Advertisement---

Shah Rukh Khan: सुहाना की फिल्म में ‘डॉन’ बनकर रणवीर सिंह को टक्कर देंगे किंग खान! तबाही लुक से उड़ाएंगे गर्दा

Shah Rukh Khan: किंग फिल्म में शाहरुख खान का बदला हुआ अंदाज देखने के लिए हो जाइए तैयार, तबाही मचाने के लिए आ रहे हैं सुहाना खान के साथ शाहरुख।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2024 3:16 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: अपनी हिट फिल्मों को लेकर पहचाने जाने वाले शाहरुख खान फिलहाल अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अपकमिंग फिल्म ‘किंग‘ को लेकर काफी चर्चा में है। बीते कुछ दिन से फिल्म से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है और ऐसे में अब शाहरुख के किरदार को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है। ऐसे में आप उन्हें इस फिल्म में उनके पुराने अंदाज में देख सकेंगे। जी हां, भले ही डॉन 3 में रणवीर सिंह ने अपनी जगह बना ली हो लेकिन कहा जा रहा है कि शाहरुख खान अपने पुराने अंदाज से एक बार फिर धमाका मचाने के लिए आ रहे हैं।

इस अंदाज में दिखेंगे शाहरुख

रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि शाहरुख खान सुहाना खान के साथ आने वाली फिल्म ‘किंग’ में डॉन के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में उनका कैरेक्टर ग्रे शेड्स में होगा। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान लंबे बाल और फेंट बीयर्ड लुक में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह काफी कूल और एटीट्यूड वाले अंदाज में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उन्हें इस अंदाज में देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि अपने लुक्स की वजह से सुपरस्टार हर फिल्म में लाइमलाइट बटोर लेते हैं।

पैशन प्रोजेक्ट के लिए डटकर मेहनत कर रहे शाहरुख

सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान हमेशा लोगों को इंप्रेस करने के लिए फिल्म बनाते हैं और उन्हें यह बात बखूबी पता है कि लोग उन्हें किस अंदाज में पसंद करेंगे। इस बात का खास ख्याल रखते हुए वह ‘किंग’ फिल्म में फैंस की हर ख्वाहिश को पूरी करने की कोशिश करेंगे। सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म उनका पैशन प्रोजेक्ट है क्योंकि इसमें उनकी लाडली सुहाना खान भी नजर आने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरूख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ कुछ एक्शन सींस पर काम कर रहे हैं।

इस महीने होगी शूटिंग शुरू

‘किंग’ फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग इसी साल सितंबर महीने से शुरू हो जाएगी और वहीं यह ड्रीम फिल्म अगले साल मिड 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिल्म को हिट बनाने के लिए शाहरुख खान पानी की तरह पैसे बहा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026