---Advertisement---

Shah Rukh Khan: इस स्पाई-थ्रिलर फ़िल्म में अपनी लाडली Suhana Khan का साथ देंगे ‘Jawan’ स्टार, कास्टिंग को लेकर अटकलें तेज़

Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना ख़ान जोया अख़्तर की फ़िल्म ‘द आर्चीज़’ के साथ बॉलीवुड में क़दम रखने जा रही हैं। उसी बीच यह ख़बर आ रही है कि सुहाना जल्द ही अपने पिता और बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ ख़ान के साथ सुजॉय घोष की आने वाली फ़िल्म में अभिनय करती नज़र आएंगी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 2, 2023 11:51 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 12:52 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख़ ख़ान, जिन्होंने 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद इस साल रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी की है, इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की फ़िल्म जवान अपनी रिलीज़ को लेकर पहले ही फैंस के बीच क्रेज़ पैदा कर रही है। वहीं अब अभिनेता को लेकर एक और बड़ी ख़बर सामने आयी है। इस ख़बर के अनुसार शाहरुख़ जल्द ही सुजॉय घोष की स्पाई-थ्रिलर फ़िल्म में अपनी लाडली बेटी सुहाना ख़ान के साथ नज़र आने वाले हैं। 

सुजॉय घोष की आगामी फ़िल्म में Shah Rukh Khan के साथ दिखेंगी Suhana Khan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुजॉय घोष अपनी अगली स्पाई-थ्रिलर फ़िल्म पर काम कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में Shah Rukh Khan और Suhana Khan एक साथ बड़े पर्दे पर अभिनय करते नज़र आएंगे। इसको लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि फ़िल्म में शाहरुख़ का किरदार काफ़ी अहम होने वाला है। वहीं उनका यह किरदार फिल्म में सुहाना के किरदार की मदद करेगा। 

ग़ौरतलब है कि सुजॉय घोष ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी स्पाई-थ्रिलर  फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में की मानें तो इस फ़िल्म में सुहाना ख़ान जासूस बनेंगे और उनके पिता व बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान उनके हैंडलर यानी की उनके साथी का किरदार निभाते नज़र आएंगे। वहीं अगर यह ख़बर सही है तो फैंस को शाहरुख़ और सुहाना को एक साथ एक ही फ़िल्म में अभिनय करते देखने का मौक़ा मिलेगा। 

Shah Rukh Khan और Suhana Khan के पास है ये प्रोजेक्ट

Shah Rukh Khan के काम की बात करें तो अभिनेता के पास इस वक़्त बॉलीवुड की कई बड़ी फ़िल्में हैं। इनमें सबसे पहले 7 सितम्बर दो हज़ार तेज़ हो रिलीज़ होने वाली फ़िल्म Jawan है, जो अपनी रिलीज़ से पहले ही दुनिया भर में धमाल मचा रही है। इसके बाद शाहरूख़ के पास राजकुमार हिरानी की फ़िल्म ‘डंकी’ भी है, जिसमें वह विक्की कौशल और तापसी पन्नू के साथ नज़र आएंगे। फ़िल्म की रिलीज़ की बात करें तो यह फ़िल्म इसी साल 22 दिसंबर को क्रिसमस के मौक़े पर रिलीज़ होगी। 

दूसरी ओर सहारा ख़ान की बात करें तो शाहरुख़ की लाड़ली बेटी जोया अख़्तर की आने वाली फ़िल्म ‘द आर्चीज़’ के साथ बॉलीवुड में क़दम रखने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि यह फ़िल्म 7 दिसम्बर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इसके साथ ही अगर अभिनेत्री के सुजॉय घोष की स्पाई-थ्रिलर फ़िल्म करने की बात सच होती है तो इसे तो इस फ़िल्म के साथ सुहाना बड़े पर्दे पर डेब्यू करती दिखेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026