---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: क्या है बेस्ट ‘कर्ज या इक्विटी’ पर नमिता और अनुपम में गर्मागर्म बहस, जानिए कहां हुई डील फाइनल

Shark Tank India Season 2: इस सीजन में पिचर्स के बिजनेस आईडिया पर दो शार्क्स का आपस में भिड़ना सुर्खियों में रहा है। शो में कई डील हुए हैं और अब यह आखिरी हफ्ते में है। वहीं एक बिजनेस आईडिया में शार्क्स ने इंटरेस्ट दिखाए लेकिन इस बीच अनुपम मित्तल और नमिता थापर की गर्मागर्म बहस हुई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2023 2:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: शार्क टैंक इंडिया सीजन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीजन की पॉपुलैरिटी पिछले सीजन से अधिक है। शो में इस बार जो लोगों को ज्यादा पसंद आया वह है शार्क्स का आपस में भिड़ना। एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब कर्ज और इक्विटी को लेकर शार्क्स आपस में भिड़ गए। इस दौरान नमिता थापर ने कहा कि कर्ज इक्विटी के मुकाबले सस्ता है तो अनुपम मित्तल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इक्विटी किसी भी डील के लिए अच्छा ऑप्शन है। हालांकि बाद में नमिता किए बात को माना गया क्योंकि बाकी शार्क्स ने उनका साथ दिया। आइए जानते हैं आखिर किस पिचर की बिजनेस आईडिया को सुनकर आपस में भिड़े ये शार्क्स।

इस बिजनेस आईडिया को लेकर भिड़े शार्क्स

दरअसल शो में चिनू काला और अमित काला अपने ज्‍वैलरी ब्रांड को प्रमोट करने पहुंचे थे। उन्होंने अपने बिजनेस आईडिया से शार्क्स को काफी इम्प्रेस किया। उन्होंने शार्क्स से 0.5 फीसदी इक्विटी पर 1.5 करोड़ रुपये की मांग की थी। वहीं, बाद में पिचर्स को 1 फीसदी इक्विटी पर 1 करोड़ और 12 फीसदी वार्षिक ब्‍याज पर 50 लाख रुपये की डील मिली। इस बिजनेस में सभी शार्क्स काफी इंटरेस्टेड नजर आए। अमन गुप्ता ने पिचर्स से कंपनी में को-फाउंडर बनने की बात कही लेकिन पिचर्स ने मना कर दिया।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

आखिर किस शार्क ने मारी डील में बाजी

बता दें कि इस बिजनेस को लेकर नमिता और विनिता ने एक साथ मिलकर 1 फीसदी इक्विटी पर 1 करोड़ रुपये और 12 फीसदी ब्‍याज पर 50 लाख देने का ऑफर दिया। वहीं अनुपम ने 1.5 करोड़ रुपये 1 फीसदी ब्याज पर ऑफर किया। बाद में पिचर्स ने विनीता और नमिता के ऑफर में दिलचस्पी दिखाई। वहीं नमिता ने पिचर्स को कहा कि कर्ज इक्विटी के मुकाबले सस्ता है तो अनुपम मित्तल ने हामी नहीं भरी और वे आपस में भिड़ गए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026