---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: नमिता और पीयूष ने की अनुपम मित्तल की जमकर खिंचाई, जानिए क्यों दोनों शार्क ने मिलकर उड़ाया मजाक

Shark Tank India Season 2: सोनी टीवी पर बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 काफी चर्चा में है। इस शो के चाहने वालों की कमी नहीं है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। इस बीच बीते एपिसोड में एक कपल करण जिंदल और तान्या धीरसरिया अपना ब्रांड ‘जोइ’ के लिए इन्वेस्टमेंट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2023 12:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: सोनी टीवी पर बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 काफी चर्चा में है। इस शो के चाहने वालों की कमी नहीं है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। इस बीच बीते एपिसोड में एक कपल करण जिंदल और तान्या धीरसरिया अपना ब्रांड ‘जोइ’ के लिए इन्वेस्टमेंट लेने के लिए आए थे। पिचर्स बेहतर स्वास्थ्य के लिए डिटॉक्स बनाते हैं। वैसे तो उनकी पिच सुनकर शार्क प्रभावित हुए लेकिन उनकी कहानी सुनने के बाद शार्क्स उन पर गुस्सा होने लगे। हालांकि कपल को इन्वेस्टमेंट नहीं मिला। हालांकि, इस दौरान एपिसोड में काफी मस्ती मजाक देखने को मिला। इस दौरान नमिता और पियूष अनुपम की चुटकी लेते नजर आए। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

शार्क्स ने ली अनुपम मित्तल की चुटकी

दरअसल करण और तान्या ने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा कि वे दोनों मैट्रिमोनियल साइट पर मिले थे और फिर दोनों की शादी हुई। जिसके बाद अनुपम की चुटकी लेने के लिए नमिता और पीयूष ने पूछा कि “आप कौन सी साइट पर मिले थे।” पिचर्स ने कहा कि “वे जीवनसाथी डॉट कॉम पर मिले थे। बता दें कि जीवन साथी डॉट कॉम यानी अनुपम की कंपनी शादी डॉट कॉम की राइवल है। वहीं जवाब में अनुपम ने कहा, “हम मैच मेकिंग प्लेटफॉर्म हैं सिर्फ मैट्रिमोनियल साइट नहीं हैं।”

ये भी पढ़ें: स्वरा और फहद की शादी पर Sadhvi Prachi का बड़ा बयान, कहा- ‘जल्द होगा तलाक या श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े’

यह है मामला

पिचर्स ने साझा किया कि उन्होंने अपने बच्चे का स्वागत करने के बाद ब्रेक लिया था। अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल ने पिचर्स को ब्रेक लेने और बनाए जा रहे उत्पाद के बारे में कम जानकारी होने के लिए फटकार लगाई। ब्रेक के बाद उनकी बिक्री घटकर 3 करोड़ रूपये से 10 लाख हो गई। शार्क्स ने कहा कि यह आपने अपने बिजनेस के साथ गलत किया और आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था।

शार्क्स ने लगाईं पिचर्स को फटकार

यह सुनकर अमन गुप्ता ने ने कहा, “आम तौर पर इतना बड़ा नुकसान होता है ना तो मैं पैरानॉयड हो जाता हूं कि ऐसा कैसे हो गया। मुझे जब बेबी हुआ तो एक बेबी प्रिया ने संभाला और एक बेबी ‘बोट’ को मैंने संभाला। इसके साथ आपने अन्याय किया थोड़ा सा।” पिचर्स ने अपनी गलती मानी और कहा कि उनकी सबसे बड़ी गलती यह थी कि उन्होंने टीम को बढ़ाने पर काम नहीं किया। अमन गुप्ता ने कहा, “इस बच्चे को पीछे छोड़ने के लिए मैं आपसे नफरत करता हूं। बिजनेस मेरे लिए एक बच्चा है। अमन गुप्ता के बाद अनुपम मित्तल ने भी पिचर्स को उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद के बारे में कम जानकारी होने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “सही खाना क्या होता है वो आपको नहीं पता है। मुझे लगता है आपका बिजनेस इस लिए नहीं बढ़ रहा है क्योंकि आपके रिपीट कस्टमर्स नहीं आ रहे क्योंकि आपका डाइट काम नहीं कर रही है।”

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 7, 2026

मार्च 7, 2026

Cocktail 2

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026