---Advertisement---

Birthday Special: वकील बनते-बनते 3 इडियट्स के राजू कैसे बन गए एक्टर, Sharman Joshi की ये अनसुनी कहानी है मजेदार

Sharman Joshi Birthday Special: शर्मन जोशी भले ही कम फिल्मों में नजर आए हो लेकिन आज उन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्टर वकील बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने बॉलीवुड की दुनिया में एक मुकाम पर पहुंचाया। शर्मन कई फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 28, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sharman Joshi Birthday Special: बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके शर्मन जोशी को आज दुनिया जानती है। एक्टर आज यानी 28 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह सच है कि शर्मन बॉलीवुड में कई फिल्मों से खास पहचान बनाई लेकिन वह कभी मैं लीड में नहीं उभर कर सामने आ सके। साइड रोल और कॉमिक अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले शर्मन अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। वह आज बॉलीवुड फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन आज भी उनकी एक फैन फ़ॉलोविंग है जो उन्हें दिलोजान से चाहते हैं। क्या आपको पता है कि शर्मन बॉलीवुड एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि किसी और प्रोफेशन में जाना चाहते थे। जी हां, जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं शर्मन से जुड़े अनसुने किस्से।

एक्टिंग में नहीं थी शर्मन की दिलचस्पी 

शर्मन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह एक्टिंग में नहीं बल्कि वकालत में करियर बनाना चाहते थे। उन्होंने खुद कहा कि वह वकालत की पढ़ाई कर एक वकील बनने की चाहत रखते थे। एक्टिंग में आने की उनकी दूर-दूर तक की चाहत नहीं थी। एक्टर ने खुद बताया था कि जब वह कॉलेज के दिनों में प्ले में पार्टिसिपेट करते थे तो उनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते थे और ऐसे में दोस्तों ने मुझे सिनेमा में किस्मत आजमाने की सलाह दी। चूंकि शर्मन के पिता एक गुजराती फिल्म एक्टर थे ऐसे में उन्हें फिल्मों में ब्रेक मिलना काफी आसान था लेकिन एक्टर ने अपनी किस्मत खुद आजमाई।

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

अपने दम पर बनाई पहचान

पिता से सपोर्ट मिलने के बाद शर्मन ने पहले थिएटर में काम करने का सोचा और कहा कि अगर यहां वह सक्सेस हो जाते हैं तभी वह आगे फिल्म में करियर बनाएंगे नहीं तो वकालत की पढ़ाई को करते रहेंगे। वहीं बाद में थिएटर में काम करने के बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026