---Advertisement---

‘अजान’ की आवाज सुनकर Shehnaaz Gill ने की ऐसी हरकत, वायरल वीडियो को देख फैंस हुए तारीफ करने को मजबूर

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल सोशल मीडिया पर फैंस को चौंकाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। एक्ट्रेस कभी स्टनिंग तस्वीर से तो कभी अपने अंदाज से लाइमलाइट में आ जाती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस मुंबई में लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2023 12:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल सोशल मीडिया पर फैंस को चौंकाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। एक्ट्रेस कभी स्टनिंग तस्वीर से तो कभी अपने अंदाज से लाइमलाइट में आ जाती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस मुंबई में लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड में शिरकत करती हुई नजर आई। इवेंट में एक तरफ जहां स्टनिंग लुक से चर्चा में आ गई वहीं उनकी एक हरकत ने फैंस का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी बात जिसकी वजह से एक्ट्रेस चर्चा में हैं।

शहनाज के इस वीडियो में क्या है खास

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर फैंस एक बार फिर से शहनाज गिल के प्यार में पड़ गए हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज पंजाबी गाना गए रही हैं तभी पीछे से ‘अजान’ की आवाज आती है। इस आवाज को सुनने के बाद शहनाज गाना बंद कर देती हैं और चुपचाप खड़ी हो जाती है। एक्ट्रेस की यह हरकत इस बात को बखूबी बयां करती है कि शहनाज हर धर्म को मानती हैं और सम्मान करती हैं। शहनाज के इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: स्वरा और फहद की शादी पर Sadhvi Prachi का बड़ा बयान, कहा- ‘जल्द होगा तलाक या श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े’

स्टनिंग लुक को देख फैंस लुटा रहे हैं प्यार

बता दें कि इस अवार्ड सेरेमनी में शहनाज को ‘डिजिटल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ से नवाजा गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदित्य ठाकरे शहनाज को अवार्ड देते हुए सम्मानित कर रहे हैं। वीडियो में शहनाज वन साइड ब्लैक एंड व्हाइट स्टाइलिश गाउन में नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026