---Advertisement---

टोरंटो की गलियों में नीली ड्रेस में जलवे बिखेरती दिखीं Shehnaaz Gill, लुक देख बोले फैंस ‘हॉटी गिल’

Shehnaaz Gill इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म के प्रीमियर के लिए टोरंटो फ़िल्म फ़ेस्टिवल में शामिल होने गई हैं। वहीं हाल ही में अभिनेत्री ने वहां से अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिनमें वह नीले रंग की ड्रेस में बेहद ख़ूबसूरत लग रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 17, 2023 12:21 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज़ गिल आजकल अपनी आने वाली फ़िल्म ‘थैंक यू फ़ॉर कमिंग’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिनेत्री की फ़िल्म का टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फ़ेस्टिवल में प्रीमियर के लिए चुनी गई है जिसके सिलसिले में अभिनेत्री कनाडा पहुंची हैं।  इस दौरान शहनाज़ ने अपने ख़ूबसूरत आउटफ़िट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है जिसे देख सब हैरान हैं।

नीले रंग की टैसल ड्रेस में Shehnaaz Gill ने बिखेरे जलवे

Shehnaaz Gill ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। यह तस्वीरें टोरंटो फ़िल्म फ़ेस्टिवल की हैं जहां अभिनेत्री अपनी आगामी फ़िल्म ‘Thank You For Coming’ के प्रीमियर के लिए गई हैं। शहनाज़ द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में वह एक बेहद ख़ूबसूरत नीले रंग की टैसल ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। इस ड्रेस में उपर की तरफ़ एक कॉरसेट टॉप है और नीचे की तरफ़ झिलमिलाते टैसल लगे हैं जो इस ड्रेस की ख़ूबसूरती को और ज़्यादा उभार रहे हैं। इसके साथ ही शहनाज़ ने अपने इस आउटफ़िट के साथ नीले रंग की पाइंटेड हील्स पेयर की हैं। वहीं इस ड्रेस के साथ उनका शार्ट हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप लुक भी बहुत प्यारा लग रहा है। 

फैंस को पसंद आया शहनाज़ का यह अंदाज़

Shehnaaz Gill का ऐसा खूबसूरत अंदाज़ देख उनके फैंस उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं। शहनाज़ की इन तस्वीरों के नीचे कॉमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा “शेहनाज़ गिल सिर्फ टोरंटो को सौभाग्यशाली बना रही हैं।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “सभी लड़कियां फायर हैं लेकिन शहनाज़ की बात ही कुछ और है। बहुत प्यारी लग रही हो शहनाज़ लव यू!” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “शहनाज़ गिल आप नीले रंग में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।” एक यूज़र ने लिखा “हॉटी गिल!” एक और यूज़र ने कमेंट किया “आपके रेड कार्पेट लुक को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026