---Advertisement---

कभी भोजपुरी क्वीन Amrapali Dubey संग रोमांस कर चुके हैं Shoaib Ibrahim, दीपिका की शादी तोड़ने का भी लगा था आरोप

Shoaib Ibrahim: शोएब इब्राहिम वह नाम है जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के हस्बैंड शोएब की जो सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी संग केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। शोएब और दीपिका एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Shoaib Ibrahim
Follow Us
---Advertisement---

Shoaib Ibrahim: शोएब इब्राहिम वह नाम है जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के हस्बैंड शोएब की जो सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी संग केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। शोएब और दीपिका एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं इस बात को किसी सबूत की जरूरत नहीं है। आए दिन कपल अपने रोमांटिक अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं। फिलहाल कपल प्रेगनेंसी फेज को इंजॉय कर रहे हैं और घर में नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए तैयार है। हालांकि क्या आपको पता है कि शोएब पर कई आरोप लग चुके हैं यहां तक कि दीपिका कक्कड़ की पहली शादी तोड़ने का भी। आइए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर शोएब इब्राहिम के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

इस शो में रोमांस कर चुके हैं आम्रपाली और शोएब

भोजपुरी फिल्म की क्वीन आम्रपाली दुबे को दुनिया जानती है लेकिन क्या आपको पता है कि भोजपुरी से पहले आम्रपाली जब टीवी में काम करती थी तो वह शोएब इब्राहिम के साथ डेब्यू कर चुकी हैं। जी हां दोनों की डेब्यू शो की बात करें तो ‘पलकों की छांव में’ साथ काम कर चुके हैं। इस शो में दोनों का रोमांस लोगों को काफी पसंद आया था और यह ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी बन गई थी। आम्रपाली और शोएब का अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया था।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

दीपिका को पहली शादी में नहीं मिला साथ

वहीं दीपिका कक्कर संग शादी की बात करें तो वह काफी इंटरेस्टिंग रहा है। शोएब के प्यार में दीपिका कक्कड़ अपने धर्म को बदलने के लिए काफी आलोचना का सामना कर चुकी हैं। रिपोर्ट की माने तो ससुराल सिमर के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई थी। 2011 में दोनों की दोस्ती हुई लेकिन 2013 में दीपिका रौनक सैम्सन से शादी कर चर्चा में आ गई थी। एक तरफ जहां शोएब के साथ उनकी दोस्ती सुर्खियां बटोर रही थी वहीं दूसरी तरफ उनकी शादी। हालांकि 2 साल तक चली यह शादी जल्द ही टूट गई।

कुछ इस तरह बनी शोएब की दुल्हनिया

जी हां, दीपिका कक्कड़ और रौनक की शादी 2 साल ही चली। दोनों के बीच काफी अनबन और आपसी झगड़े के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। वहीं बाद में रौनक में इसका इल्जाम शोएब पर लगाते हुए कहा था कि उनकी वजह से उनकी शादी में दरार आई थी। रौनक संग तलाक लेने के बाद दीपिका शोएब की दुल्हनिया बन गई और उन्होंने हर हद को पार करते हुए मुस्लिम धर्म को अपना लिया। फिलहाल कपल शादीशुदा जिंदगी से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026