---Advertisement---

तो क्या फेक है कल्पना चावला की बायोपिक में Shraddha Kapoor की आने की खबर! यहां जानें पूरी सच्चाई

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अंतिम बार रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थी। फिल्म को फैंस से खूब तारीफ मिली थी और एक्ट्रेस रणबीर कपूर संग शानदार जोड़ी बनाने में कामयाब हुई थी। अब श्रद्धा को चाहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2023 4:25 अपराह्न

Shraddha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अंतिम बार रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थी। फिल्म को फैंस से खूब तारीफ मिली थी और एक्ट्रेस रणबीर कपूर संग शानदार जोड़ी बनाने में कामयाब हुई थी। अब श्रद्धा को चाहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ा जैकपॉट लगा है और उनकी झोली में बायोपिक आ गई है। सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है और कहा जा रहा है कि श्रद्धा जल्द ही कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

ये स्टार्स आ सकते हैं नजर

मिली जानकारी के मुताबिक़ फिल्म का नाम ‘द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कल्पना चावला’ ‘है। श्रद्धा की फिल्म में आमिर खान , अभिषेक बच्चन और फहीम खाननजर आ सकते हैं। दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर को नए हेयरस्टाइल में देखा गया था जिसके बाद कहा जा रहा था कि वह किसी प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी है और अब यह खबर सामने आ रही है। अगर एक्ट्रेस वाकई इस फिल्म में नजर आने वाली है तो यह वाकई काफी दिलचस्प है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

कल्पना चावला की बायोपिक को लेकर तारीख

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट पोस्टर काफी वायरल हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी आरएसवीपी की है। श्रद्धा की फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। चूंकि पोस्टर पर ए आर रहमान का नाम भी है इसलिए वह भी इस फिल्म का पार्ट हो सकते हैं। वहीं 29 दिसंबर की तारीख को देख कहा जा रहा है कि यह फिल्म की रिलीज डेट है। फैंस फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026