---Advertisement---

डेब्यू फिल्म में इस स्टार किड को खानी पड़ी थी मात, आज आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को इस मामले में पछाड़ रही हसीना

Shraddha Kapoor: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनकी डेब्यू तो कुछ खास नहीं रही लेकिन आज वह इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। निश्चित तौर पर ये सितारे फैंस के लिए इंस्पायरिंग है। इस लिस्ट में एक ऐसे स्टार किड का नाम भी शामिल है जो किसी समय में डेब्यू फिल्म में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2024 5:49 अपराह्न

shraddha kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shraddha Kapoor: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनकी डेब्यू तो कुछ खास नहीं रही लेकिन आज वह इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। निश्चित तौर पर ये सितारे फैंस के लिए इंस्पायरिंग है। इस लिस्ट में एक ऐसे स्टार किड का नाम भी शामिल है जो किसी समय में डेब्यू फिल्म में ही फ्लॉप साबित हो गई थी। फिल्म में उन्हें देखने के बाद ऐसा नहीं लगा था कि वह कभी इंडस्ट्री में इस मुकाम तक पहुंचेगी। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर खुद को साबित किया और आज मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई है। आइए जानते हैं आखिर कौन है वह हसीना।

यह फिल्म रही थी फ्लॉप

हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर की। जी हां, बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा 2010 में अमिताभ बच्चन और आर माधवन के साथ ‘तीन पट्टी’ फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्हें फैंस से प्यार नहीं मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई और कमाई के मामले में भी फिल्म को मात खानी पड़ी थी। लेकिन 3 साल के बाद श्रद्धा के करियर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद उन्होंने खुद कल्पना नहीं की होगी। डेब्यू फिल्म में मिले हार के बाद श्रद्धा ने खुद को टूटने नहीं दिया।

इस फिल्म से मिली सफलता

लगभग 3 साल के बाद 2013 में उनकी फिल्म ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई जिसमें उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर दिखाई दिए थे। दोनों की जोड़ी और इस रोमांटिक कहानी को लोगों से खूब प्यार मिला। फिल्म के गाने से लेकर इसकी कहानी तक चर्चा में आ गई लेकिन लोगों की निगाह है इस फिल्म की आरोही पर अटक गई। जी हां, आरोही के किरदार में श्रद्धा कपूर के लुक और उनकी एक्टिंग को लोगों ने इस कदर प्यार दिया कि वह इस फिल्म से छा गई।

इस मामले में आगे निकल गई श्रद्धा

‘आशिकी 2’ में नजर आने के बाद श्रद्धा कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने लगी। भले ही श्रद्धा की डेब्यू फिल्म फ्लॉप साबित हुई और लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में वह आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी दिग्गज एक्ट्रेस को मात देती है। दरअसल श्रद्धा कपूर की इंस्टाग्राम पर 88.6 मिलियन फैन फॉलोइंग है लेकिन आलिया भट्ट और दीपिका पादुको उनसे पीछे हैं। ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस की 83.9 मिलियन फैन फॉलोइंग है तो दीपिका की 79 मिलियन। उनकी फिल्मों की बात करें तो वह हाल ही में तू झूठी में मक्कार फिल्म में दिखाई दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026