---Advertisement---

सारा तेंदुलकर या सारा अली खान कौन है Shubman Gill की सपनों की रानी! डेटिंग को लेकर जवाब सुन यूजर्स हुए कंफ्यूज

Shubman Gill: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेल्बाज शुभमन गिल जिन्होंने इस सीजन अपने नाम कई रिकार्ड्स बनाए वह पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनके लिंकअप की खबरें कभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ तो कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ आती है। हालांकि इस सब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2023 1:13 अपराह्न

Shubman Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shubman Gill: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेल्बाज शुभमन गिल जिन्होंने इस सीजन अपने नाम कई रिकार्ड्स बनाए वह पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनके लिंकअप की खबरें कभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ तो कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ आती है। हालांकि इस सब से परे आज तक यह एक पहेली ही नहीं हुई है कि आखिर शुभमन किसे डेट कर रहे हैं। इस सब के बीच क्रिकेटर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद लोग एक बार फिर कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर माजरा क्या है और शुभमन किस सारा की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या खास है शुभमन और सारा के बीच कन्फ्यूजन।

सारा अली खान है फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप

दरअसल सोशल मीडिया पर शुभमन गिल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए नजर आए हैं। यह वीडियो उस समय का है जब शुभमन पंजाबी चैट शो ‘दिल दियां गल्ला’ में नजर आए थे। इस दौरान जब शो की होस्ट पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने शुभमन से पूछा कि आपके हिसाब से बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस कौन है। इसपर क्रिकेटर ने बिना देर किए सारा अली खान का नाम लिया।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

सारा संग डेटिंग पर ये क्या बोले शुभमन

इस चैट शो में जब सोनम से शुभमन से पूछा कि “क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं? इसके जवाब में क्रिकेटर ने कहा, ‘शायद’। वहीं होस्ट ने टांग खींचते हुए कहा था, ‘सारा का सार सच बोलो’ तो शुभमन ने कहा, “सारा दा सारा सच बोल दिया, शायद हां और शायद ना।”

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “कौन सी सारा।” एक और यूजर ने कहा, “कौन सी सारा तेंदुलकर या खान।” एक और फैन ने कहा, “यह सारा अली खान के बारे में बात कर रहा है सारा तेंदुलकर के बारे में नहीं।” एक और यूजर ने कहा, “अरे कौन सी सारा ये भी पूछ लेती।”

गौरतलब है कि पहले यह खबर आ रही थी कि शुभमन सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं लेकिन जब उन्हें सारा अली खान के साथ स्पॉट किया गया तो लोगों को लगा कि वह तेंदुलकर नहीं खान हैं। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026