---Advertisement---

‘धोखा लौटाने की बारी…’ एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने Shweta Tiwari पर एक साथ कई मर्दों संग रिलेशन का लगाया आरोप, विवाद के बीच क्या ‘द ट्रेटर्स’ फेम ने मारा ताना

Shweta Tiwari: कई मर्दों के साथ रहा है एक्ट्रेस का अफेयर। इस बारे में बात करते हुए आइए जानते हैं एक्स हसबैंड ने क्या कहा और किस तरह से द ट्रेटर्स फेम सुर्खियों में आ गई है। विवाद लगातार जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2026 3:02 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: प्राइम वीडियो के शो द ट्रेटर्स में नजर आने के लिए तैयार पलक तिवारी की मां और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर फिलहाल विवाद चर्चा में है। दरअसल सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड राजा चौधरी ने कहा कि न सिर्फ सीज़ेन खान बल्कि श्वेता तिवारी का कई स्टार्स के साथ अफेयर रहा है। इस खबर ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया. इस सब के बीच आखिर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई है। जानिए डिटेल्स क्या है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shweta Tiwari पर एक्स हसबैंड ने दिखाई बेबाकी

सिद्धार्थ कानून के साथ इंटरव्यू में जब राजा चौधरी से यह पूछा जाता है कि आपने श्वेता जी पर यह आरोप लगाया था कि उनका सीज़ेन खान के साथ अफेयर है। इस पर वह कहते हैं सिर्फ सीज़ेन खान नहीं बहुत सारे मर्दों के साथ अफेयर रहा है। उस समय सबके साथ अफेयर रहा है। फिलहाल श्वेता तिवारी को लेकर हो रहे इस गॉसिप पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहा है। जहां केआरके ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “एक्स हस्बैंड राजा चौधरी ने कहा कि श्वेता तिवारी का एक समय में कई पुरुषों के साथ अफेयर था।”

धोखे को लेकर क्या बोली श्वेता तिवारी

इस सबके बीच द ट्रेटर्स में नजर आने के लिए तैयार श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल शो में नजर आने के लिए तैयार एक्ट्रेस ने ब्लू गाउन में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि इस बार असली कसौटी यह जानना है कि किस पर भरोसा किया जाए। वहीं रिवीलिंग इवेंट पर वह कहती है किप्रेरणा बनकर धोखा बहुत खा लिया अब धोखा लौटाने की बारी है।

राजा चौधरी द्वारा लगाया गया इल्जाम के बीच एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं उनके फैंस प्राइम वीडियो पर करण जौहर के शो में 13 अगस्त से उन्हें देख सकते हैं जिसमें मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान जैसे सेलेब्स नजर आने वाले हैं।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026