---Advertisement---

Siddhant Chaturvedi को लोग क्यों कहने लगे ‘बेवफा’, नव्या नवेली संग डेटिंग रयूमर्स के बीच प्यार पर कहीं ये बड़ी बात

Siddhant Chaturvedi: सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में रिलीज फिल्म 'खो गए हम कहां' को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं अब वह एक मीडिया इंटरव्यू में प्यार और निजी जिंदगी को लेकर बातचीत करते हुए दिखे जो फिलहाल लाइमलाइट में है। नव्या संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सिद्धांत आखिर प्यार को लेकर क्या सोचते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 30, 2023 11:24 पूर्वाह्न

siddhant chaturvedi
Follow Us
---Advertisement---

Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘गहराइयां’ से काफी लाइमलाइट में आ गए थे। जहां एक तरफ वह अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में रहते हैं तो दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी एक्टर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अभी हाल ही में वह एक मीडिया इंटरव्यू में प्यार और निजी जिंदगी को लेकर काफी बातें करते हुए नजर आए लेकिन एक बार फिर उन्होंने नव्या संग रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया। सिद्धांत ने इस दौरान ‘गहराइयां’ फिल्म को लेकर भी बातचीत करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

लोगों ने किया सिद्धांत को जज

दरअसल गहराइयां फिल्म में सिद्धांत अलीशा यानी दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में दिखाए गए तो दूसरी तरफ अनन्या पांडे यानी टिया के साथ इंगेज्ड थे। ऐसे में उन पर यह सवाल उठ रहे थे कि सिद्धांत रियल लाइफ में भी बेवफा और टॉक्सिक हैं। इस बात को लेकर सिद्धांत ने कहा कि “मैं किसी भी फिल्म के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखता हूं लेकिन लोगों ने मुझे गलत समझा। यह बात सच है की शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा लगता था कि मैं पूरी तरह से बदल गया हूं। मेरे उठने बैठने का स्टाइल भी काफी अलग था लेकिन यह सच है मैं सिर्फ फिल्म के लिए उस तरह का बन जाता हूं।”

प्यार को लेकर एक्टर ने कहीं ये बात

वहीं इस दौरान सिद्धांत अपने प्यार को लेकर भी बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, “मेरी मां कहती है कि जिससे तुम प्यार करते हो उसे छिपा कर रखो क्योंकि दुनिया की नजर लग जाती है। अगर आपके पास कुछ अच्छा होता है तो सबकी नजरें आप पर होती है और ऐसे में दुनिया से उसे बचाने के लिए प्यार को छुपा कर रखना जरूरी है। रयूमर्स की माने तो सिद्धांत पिछले लंबे समय से नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ कई दफा स्पॉट भी किया गया है लेकिन वह हर बार इस बात को टाल जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धांत हाल ही में अनन्या पांडे के साथ ‘खो गए हम कहां’ फिल्म में नजर आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026

Mirzapur The Movie

जून 25, 2026

Welcome To The Jungle Advance Booking

जून 25, 2026

Sanjay Leela Bhansali

जून 25, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026