---Advertisement---

Sidharth Malhotra और Kiara Advani का वेकेशन मोड ऑन, विदेश में इस तरह सड़क पर घूमते दिखे लव बर्ड्स

Sidharth Malhotra and Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी वह नाम है जो इंडस्ट्री में काफी चर्चा में है। कपल फिलहाल शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं और ऐसे में 31 जुलाई को कियारा अपना जन्मदिन मना चुकी है। उनके लिए यह जन्मदिन खास इसलिए था क्योंकि यह पहली बार था जब वह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2023 11:34 पूर्वाह्न

kiara sidharth
Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra and Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी वह नाम है जो इंडस्ट्री में काफी चर्चा में है। कपल फिलहाल शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं और ऐसे में 31 जुलाई को कियारा अपना जन्मदिन मना चुकी है। उनके लिए यह जन्मदिन खास इसलिए था क्योंकि यह पहली बार था जब वह अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस खास दिन को एंजॉय कर रही थी। बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा जिसमें कपल समंदर के किनारे पानी में एंजॉय करते हुए दिखे थे। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे इटली का बताया जा रहा है। इस दौरान कपल के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास इस वीडियो में।

वीडियो में अलग अंदाज में नजर आए सिद्धार्थ और कियारा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ कैजुअल अंदाज में अपने लगेज को खींचते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां जहां कियारा आडवाणी व्हाइट बैकलेस गाउन ड्रेस में नजर आ रही है वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा लाइट येलो शर्ट और कैप्री में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। उन्होंने गॉगल्स से इस लुक को कंप्लीट किया है। स्टाइलिश अंदाज में कपल अपने लगेज को खींचते हैं और फिर रिक्शा में जाकर बैठ जाते हैं। इस दौरान उन्हें देख बिल्कुल नहीं लगता है कि जैसे वह इतने बड़े स्टार हो।

सिंपलीसिटी ने जीता फैंस का दिल

वायरल वीडियो में कपल काफी सिंपल देख रहे हैं और उन्हें देख कोई भीड़ भी जमा नहीं हो रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कपल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ट्रोल कर रहे हैं कि उन्हें कोई भाव नहीं दे रहा है। फैंस के लिए यह वीडियो किसी ट्रीट से कम नहीं है और लव बर्ड के अंदाज को काफी सराहा जा रहा है।

क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं कियारा और सिद्धार्थ

इससे पहले कियारा आडवाणी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह समंदर के पानी में छलांग लगाती हुई नजर आई थी। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद थे। कियारा का मोनोकिनी अवतार और एक्टर का बॉक्सर लुक लोगों को काफी पसंद आया था वहीं कपल का वेकेशन मोड अभी भी ऑन है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग प्रोजेक्ट में कई फिल्में पाइपलाइन है वहीं कियारा हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा’ में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026