---Advertisement---

Sidhu Moose Wala की मौत के बाद पैदा हुआ छोटा भाई, 58 साल की मां ने इन हालातों में दिया जन्म

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 22 मई 2022 को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या गैंगेस्टर गोल्डी बरार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मदद से कराई थी। सिगंर की मौत ने उनके परिवार और फैंस को बुरी तरह से तोड़ दिया था। लेकिन अब उनके परिवार में किलकारी गूंजी ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 17, 2024 11:03 पूर्वाह्न

Sidhu Moose Wala
Follow Us
---Advertisement---

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 22 मई 2022 को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या गैंगेस्टर गोल्डी बरार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मदद से कराई थी। सिगंर की मौत ने उनके परिवार और फैंस को बुरी तरह से तोड़ दिया था। लेकिन अब उनके परिवार में किलकारी गूंजी है। सिद्धू की मां ने एक बेटे को जन्म दिया था। ये खबरें काफी दिनों से चल रही थीं। लेकिन अब आधिकारिक रुप से ये जानकारी सामने आ गई है।

Sidhu Moose Wala के माता-पिता के घर हुआ बेटे का जन्म

दोबारा से पिता बने बलकौर सिंह ने इसकी जानकारी फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बलकौर सिंह के हाथ में छोटा सा मासूम बच्चा देखा जा सकता है। सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 की उम्र में दोबारा से IVF की मदद से बच्चे को जन्म दिया है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इसकी जानकारी शनिवार को ही दी थी। उन्होंने पंजाबी में लिखे कैप्शन में लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

जैसे ही खबर फैंस तक पहुंची। वैसे ही इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी। यूजर्स की तरफ से काफी सारी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। सभी सिद्धू के पिता को बधाई दे रहे हैं।

IVF की मदद से हो पाया संभव

सिद्धू मूसेवाला के जाने से बाद उनका परिवार काफी टूट गया था। सिद्धू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बेटे की मौत के बाद उनके माता-पिता के देश छोड़ने की खबरें सामने आयी थी। सिद्धू के पिता लगातार आरोप लगा रहे थे कि, उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। खबरों की मानें तो सिद्धू के छोटे भाई का जन्म पंजाब के बठिंडा के IVF सेंटर में हुआ है। जन्म के बाद की एक वीडियो सिद्धू के पिता ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026