---Advertisement---

Simrat Kaur: सनी देओल और अमीषा पटेल की बहू की इन तस्वीरों को देख मचा कोहराम, क्या Gadar 2 की बढ़ेगी मुसीबत

Simrat Kaur: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2‘ सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। लोगों को उम्मीद है कि यह फिल्म ‘गदर’ की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब होगी। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि बीते कुछ समय से यह फिल्म लगातार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 8:40 पूर्वाह्न

GADAR 2
Follow Us
---Advertisement---

Simrat Kaur: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2‘ सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। लोगों को उम्मीद है कि यह फिल्म ‘गदर’ की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब होगी। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि बीते कुछ समय से यह फिल्म लगातार विवादों में रही है। कभी अमीषा के बयान को लेकर तो कभी किसी और चीज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वही अब फिल्म की एक एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक्ट्रेस के सपोर्ट में खुद अमीषा पटेल को आना पड़ा। हम बात कर रहे हैं सिमरत कौर की तो आइए जानते हैं आखिर क्यों चर्चा में यह एक्ट्रेस।

अमीषा ने कहीं सपोर्ट में ये बात

दरअसल सिमरत कौर की सोशल मीडिया पर क्लिप्स और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अंतरंग सीन्स करती हुई नजर आ रही है। वायरल हो रही इन क्लिप्स को कुछ लोग ‘गदर 2’ का बता रहे हैं और इस वजह से यह फिल्म विवादों में आ गई है लेकिन लोगों के द्वारा नेगेटिव रिव्यू मिलने के बाद अमीषा ने खुद इस क्लिप को शेयर करते हुए सच्चाई बताई है। उन्होंने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए कहा कि “हे मेरे प्यारे प्रशंसकों!! कृपया अटकलें लगाना बंद करें!! आपसे विनम्र अनुरोध है कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर 2 देखें और इसे अपना सारा प्यार दें !!”

एक और ट्वीट में अमीषा पटेल ने कहा, “गदर हमेशा पाक है और हमेशा पाक रहेगा!! ज्यादा अटकलें मत लगाइए !!”

उन्होंने कहा, “गदर हमेशा गदर ही रहेगा!! इसके लिए कोई दो तरीके नही हैं !!”

क्या सिमरत बनेंगी फिल्म के लिए मुसीबत

दरअसल सिमरत कौर ‘गदर 2’ में उत्कर्ष शर्मा यानी जीते की पत्नी बनी है और वह अमीषा पटेल और सनी देओल की बहू होंगी। ऐसे में सवाल उठना तो लाजमी है जब फिल्म रिलीज से 1 महीने पहले इस तरह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हो। ‘गदर 2’ से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली सिमरत कौर की बी ग्रेड फिल्मों से फोटोज वायरल होना फिल्म के लिए मुसीबत साबित हो सकती है।

आखिर कौन है सिमरत कौर

बता दें कि उत्कर्ष शर्मा ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं सिमरत कौर की बात करें तो वह पंजाब की रहने वाली है और उन्होंने साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब वह ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026