---Advertisement---

Sky Force Box Office Collection Day 5: क्या Akshay Kumar और Veer Pahariya की फ़िल्म Vicky Kaushal की Uri को नहीं दे पायेगी मात?

Sky Force Box Office Collection Day 5: Akshay Kumar और Veer Pahariya की फ़िल्म 'स्काई फॉर्स' Vicky Kaushal की Uri के पांचवे दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी है। आज हम आपको इन दोनों ही फिल्म के कलेक्शन के अंतर को बताएंगे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 29, 2025 11:25 पूर्वाह्न

Sky Force Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Sky Force Box Office Collection Day 5: Veer Pahariya और अक्षय कुमार की देशभक्ति से भरी फिल्म ‘स्काई फॉर्स’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। ये फिल्म लगभग 160 करोड़ की लागत से बनी है। अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो तो फिल्म ने पिछले 5 दिनों अभी तक 75 करोड़ की कमाई कर ली है। पांचवे दिन इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 5.75 करोड़ रहा है। Akshay Kumar की इस फिल्म का मुकाबला Vicky Kaushal की सुपरहिट फिल्म URI The Surgical Strike से है। ये दोनों ही मूवी देशभक्ति की पृष्टभूमि पर तैयार हुई हैं। दोनों में भारत और पाकिस्तान की लड़ाई को दिखाया गया है और एयर स्ट्राइक पर बेसड हैं। आज हम आपको इन दोनों फिल्मों के पांचवे दिन की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें विक्की अक्षय पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

Akshay Kumar और Veer Pahariya की फिल्म Sky Force Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?

‘स्काई फॉर्स’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 की बात करें तो फिल्म ने पांचवे दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Picture Credit: sacnilk

अभी तक ये मूवी 75 करोड़ कमा चुकी है। पिछले पांच दिनों की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने ऑपनिंग डे 12.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन की कमाई 22 करोड़ थी। वहीं, तीसरे दिन ये कलेक्शन अभी तक का सबसे ज्यादा 28 करोड़ था। फिल्म चौथे दिन 7 करोड़ ही कमा सकी। फिलहाल Akshay Kumar और वीर पहाड़िया की ये मूवी कलेक्शन के मामले में थोड़ा डगमगा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल अभी ये फिल्म अपनी लागत नहीं निकाल पायी है। ये आंकड़े sacnilk ने जारी किए हैं।

URI The Surgical Strike ने पांचवे दिन कितने कमाए थे?

साल 2019 में Vicky Kaushal की URI The Surgical Strike फिल्म आयी थी। इसकी लागत 25 करोड़ के आस-पास थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 350 करोड़ से ज्यादा रुपए कमाए हैं। फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन की बात तो उरी ने पांचवे दिन करीब 9.66 करोड़ रुपए कमाए थे।

विक्की कौशल को टक्कर नहीं दे पाए अक्षय कुमार

पांचवे दिन के इन आंकड़ों से पता चलता है कि, पांचवे दिन अक्षय कुमार की फिल्म विक्की कौशल की ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ से ज्यादा कलेक्शन नहीं कर सकी। स्काई फॉर्स के पांचवे दिन का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपए है। वहीं, उरी के पांचवे दिन की कमाई 9.66 करोड़ है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Battle Of Galwan

फ़रवरी 14, 2026

Mrunal Thakur

फ़रवरी 14, 2026

O'Romeo Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 14, 2026

Ranveer Singh

फ़रवरी 14, 2026

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026