---Advertisement---

आखिर क्यों Soma Laishram पर भड़का मणिपुर का यह ऑर्गेनाइजेशन, इस गलती की वजह से एक्ट्रेस को किया बैन

Soma Laishram: मणिपुर की मशहूर एक्ट्रेस सोमा लैशराम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि उन्हें 3 साल के लिए बैन कर दिया गया है। इस दौरान अब वह किसी भी इवेंट या फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी। फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि इंडस्ट्री की वह जानी मानी नाम बन चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2023 4:18 अपराह्न

Soma Laishram
Follow Us
---Advertisement---

Soma Laishram: मणिपुर की मशहूर एक्ट्रेस सोमा लैशराम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह बात सच है कि अपनी खूबसूरती की वजह से एक्ट्रेस देश भर में एक चर्चित नाम बन चुकी है और उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग भी है। इस सब के बीच उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इंफाल के ही एक आर्गेनाइजेशन ने एक्ट्रेस पर 3 साल का बैन लगा दिया है। यह खबर फैंस के लिए वाकई किसी झटके से कम नहीं है और ऐसे में अब वह अगले 3 साल तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आएंगी। फैंस उन्हें पब्लिकली कई भी नहीं देख सकेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला

दरअसल कहा जा रहा है कि मणिपुर में हिंसा की आग भड़कने की वजह से इंफाल बेस्ड आर्गेनाइजेशन ने मशहूर हस्तियों से अपील की थी कि जब तक यह बवाल थम नहीं जाती तब तक वह किसी भी कार्यक्रम में शिरकत न करें। ओर्गेनाइजेशन की बात न मानते हुए सोमा एक ब्यूटी पेजेंट में शिरकत करती हुई नजर आई जिसकी वजह से उन्हें बैन लगा दिया गया। कहा जा रहा है कि सोमा 16 सितंबर को दिल्ली में एक ब्यूटी प्रेजेंट में भाग लेने के लिए पहुंची थी जिसकी वजह से अब उन्हें बैन किया गया है।

फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित नाम हैं सोमा

कांगलेइपाक कनबा लूप (केकेएल) मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष के मध्य फिल्मी सितारों को इवेंट में शामिल न होने की गुजारिश की गई थी। दरअसल इस जातीय संघर्ष में अब तक 3 में से 170 लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं फिल्म फोरम मणिपुर सोमा पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ है। उनका कहना है कि वह केकेएल के फैसले की कड़ी आलोचना करते हैं। वहीं बता दें कि सोमा अब तक करीब 150 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026