---Advertisement---

Sonam Kapoor ने डेनिम जैकेट और जीन्स में शेयर किया क्लासी लुक, लंबे कर्ली बालों में बिखेरे जलवे

Sonam Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके अपने पति आनंद आहूजा के स्नीकर ब्रांड ‘वेज नॉन वेज’ का नए कलेक्शन लॉन्च किया है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ऑल डेनिम लुक में अपने पति के ब्रांड का प्रोमोशन करती दिख रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 3, 2023 5:07 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Kapoor Ahuja: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा काफ़ी वक्त से फ़िल्मों से दूर हैं। साल 2022 में मां बनीं सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में फ़िल्मी दुनिया से दूर रह रही हैं। वहीं अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ़ की झलक भी देती रहती हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री ने अपने पति के स्नीकर ब्रांड ‘वेज नॉन वेज’ का नया कलेक्शन लॉन्च किया है। 

खूबसूरत तस्वीरों के साथ Sonam Kapoor Ahuja ने शेयर की अपडेट 

रविवार को Sonam Kapoor Ahuja ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री डेनिम कोट और जीन्स पहने क्लासी लग रही हैं। अपने इस ऑल डेनिम लुक के साथ ही अभिनेत्री अपने पति आनंद आहूजा के स्नीकर ब्रांड ‘वेज नॉन वेज’ के नए कलेक्शन के सफेद और नीले रंग के स्नीकर्स पहने नज़र आईं। 

सोनम के लुक की बात करें तो उन्होंने स्मोकी आई लुक रखा है और चेहरे पर न्यूड मेकअप किया है। इसके साथ अभिनेत्री ने अपने लंबे बालों को कर्ल्स किया है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के हाथ में काले रंग का बैग भी दिख रहे हैं जिसपर सफ़ेद बीड्स लगे हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने अपने पति के स्नीकर ब्रांड के नए कलेक्शन पर अपडेट देते हुए लिखा “हमारा बहुप्रतीक्षित नया कलेक्शन सुबह 11:00 बजे स्टोर्स और ‘वेज नॉन वेज’ की वेबसाइट पर लॉन्च हुआ है। ‘वेज नॉन वेज’ के नए कलेक्शन में कस्टम ‘वेज नॉन वेज’ के मोनोग्राम के साथ डेनिम जींस, जीन्स जैकेट और ब्लेज़र की एक सीरीज़ शामिल है। इस कलेक्शन में लेजर प्रिंटेड वेज नॉनवेज मोनोग्राम के साथ हैवी-वेट कॉटन डेनिम भी शामिल है”।

आनंद आहूजा का स्नीकर ब्रांड है ‘वेज नॉन वेज’ 

आपको बता दें कि कुछ सालों पहले सोनम के पति आनंद आहूजा ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक मल्टी-ब्रांड स्नीकर स्टोर ‘वेज नॉन वेज’ की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2016 में अपने स्नीकर ब्रांड का पहला स्टोर दिल्ली में खोला था। इसके बाद साल 2019 में आनंद ने दिल्ली में दूसरा और बेंगलुरु में अपने ब्रांड का पहला स्टोर लॉन्च किया था। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026