---Advertisement---

साउथ फिल्म से डेब्यू कर इस तरह बॉलीवुड तक पहुंचे Sonu Sood, पहचान बनाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Sonu Sood: आम लोगों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि आज वह बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार में से एक हैं लेकिन एक समय था जब उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सोनू सूद ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2023 9:00 पूर्वाह्न

sonu sood
Follow Us
---Advertisement---

Sonu Sood: आम लोगों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि आज वह बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार में से एक हैं लेकिन एक समय था जब उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सोनू सूद मुंबई तो पहुंच गए लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उन्हें करना क्या है। एक्टर बनने की चाहत उन्हें मुंबई तक खींच लाई। ऐसे में इंजीनियरिंग की डिग्री रहते हुए भी उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का सोचा और निश्चित तौर पर वह सफल भी रहे हैं। यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा। फिल्मों में दमखम दिखाने आए सोनू सूद ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह कभी आम लोगों के मसीहा कहे जाएंगे। तो आइए जानते हैं सोनू सूद का अब तक का सफर।

साउथ इंडस्ट्री में रखा कदम

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सोनू सूद अपने प्रोफेशन को छोड़ मुंबई पहुंच गए क्योंकि उन्हें एक्टिंग में अपना करियर आजमाना था। ऐसे में वह मुंबई पहुंच गए लेकिन उन्हें साउथ इंडस्ट्री में एक फिल्म ऑफर हुई। जी हां आपको बता दें1999 में तेलुगू फिल्म ‘कल्लाज़गार’ से उन्होंने साउथ में डेब्यू किया और निश्चित तौर पर इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी लेकिन बॉलीवुड तक पहुंचने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा।

इस फिल्म से हुई बॉलीवुड में एंट्री

2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘शहीद-ए-आजम सोनू सूद ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह बात सच है कि उन्हें विलेन के तौर पर लोग काफी पसंद करते हैं। ‘दबंग’ से लेकर ‘आर राजकुमार’ तक में उनके विलेन के किरदार को लोग खूब सराहते हैं। वह कभी मुख्य अभिनेता के रूप में चर्चा में नहीं रहे। उनकी फिल्में हिट होती थी लेकिन विलेन के किरदार में।

इस तरह बन गए हीरो

हालांकि इस सबसे परे सोनू सूद को खास पहचान कोरोना काल में मिली जब उन्होंने लोगों के राहत के लिए कैंपेन शुरू किया। कोरोना के समय में मुश्किलों में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनकर सोनू सूद आगे आए और उसके बाद वह गरीबों की लगातार मदद कर रहे हैं। लोगों के बीच उनकी एक अलग छवि बन गई है। यह बात सच है कि एक्टिंग से नहीं बल्कि उन्हें आम लोगों का मसीहा बनकर खास पहचान मिली। बता दें कि फिलहाल सोनू सूद ‘रोडीज‘ को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026