Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 14: दुनियाभर के मूवी लवर्स के दिल और दिमाग पर इस समय हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ का क्रेज चढ़कर बोल रहा है। टॉम हॉलैंड की इस मूवी ने रिलीज के 14 दिनों के अंदर ही 16000 हजार करोड़ के आस-पास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। खास बात ये है कि, ये मूवी भारत में इतिहास रच चुकी है। आज तक जो कोई भी हॉलीवुड फिल्म नहीं कर सकी वो इसने कर दिया है। इस वीकेंड स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अगर आप भी इसका टिकट खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें भारत की ऑडियंस क्यों इस विदेशी फिल्म पर पैसों की बारिश कर रही है?
Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 14 कितना हुआ?
हॉम हॉलैंड की हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 14वें दिन भारत में 6.45 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 12602 शोज से हुई है। ये विदेशी फिल्म भारत में 523.64 करोड़ का टोटल अभी तक कलेक्शन कर चुकी है। अमूमन बॉलीवुड में भी 500 करोड़ तक का आंकड़ा पार करना काफी मुश्किल माना जाता है। ऐसे में कोई विदेशी फिल्म आकर अगर इतना बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है तो फिल्म में कुछ तो अलग होगा। आपको बता दें, लगभग 2100 करोड़ के बजट से बनी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने अभी तक टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 16000 करोड़ के आस-पास कर लिया है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया हुआ है। इस मूवी में टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडाया और मार्क रफालो जैसे बड़े कलाकार है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म को दुनियाभर में क्यों मिल रहा इतना प्यार?
भारत सहित दुनियाभर में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ मूवी को पसंद किए जाने का सबसे बड़ा कारण टॉम हॉलैंड की पीटर पार्कर के रुप में सबसे हटकर की गई एक इमोशनल एक्टिंग है। पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म के अंत में जादू के कारण पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी है। वो जिस तरह से अपने टूटे दिल और अलग हुई गर्लफ्रेंड से रिश्तों को संवारता है वो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। इसमें एक्शन, इमोशन और ह्यूमर का जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिल रहा है। इस बार फिल्म में बेहद खतरनाक विलेन है। जो स्पाइडरमैन के लिए बहुत ही बड़ी चुनौती बनता है।







