---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 6: टॉम हॉलैंड की हॉलीवुड फिल्म भारतीय फैंस के सिर चढ़कर बोली, टोटल कलेक्शन से हिलाया बॉलीवुड!

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 6: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाया हुआ है। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2026 12:31 अपराह्न | Updated: अगस्त 6, 2026 11:22 पूर्वाह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 6: हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ का जादू भारत में भी खूब देखने को मिल रहा है। टॉम हॉलैंड की इस मूवी ने इंडिया में ताबड़तोड़ कमाई की है। जिसे देखकर पूरा बॉलीवुड हैरान है। रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। अगर इस वीकेंड आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और परफॉर्मेंस को जान लें।

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

हॉलीवुड एक्टर  टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 6 दिनों में लगभग 362.61 करोड़ रुपए कमा लिए है। इसके साथ ही मंगलवार को मूवी ने 21.50 करोड़ रुपए कमाए थे। ये कलेक्शन 16793 शोज से हुआ है। यह  भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।  इस फिल्म का बजट 1900 करोड़ रुपए के आस-पास है। इसने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 9500 करोड़ के आस-पास है। मूवी अपना बजट निकालकर तेजी से अब प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। आने वाले दिनों में ये और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

भारत में क्यों पसंद की जा रही ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म?

भारत में स्पाइडर-मैन हमेशा से सबसे फेमस सुपरहीरो रहा है। टॉम हॉलैंड और ज़ेंडया की जोड़ी को भारतीय फैंस बेहद प्यार देते हैं। यही वजह है कि, ये फिल्म इतना अच्छा कमा रही है। भारत में  ये मूवी अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी 6 भाषाओं में रिलाज हुई है। दुनमियाभर के इसके महारिकॉर्ड पर नजर डालें तो ये फिल्म रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही 1 बिलियन से ज्यादा कमाई कर चुकी है।  ये अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी ऑपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pati Patni Aur Panga 2

सितम्बर 21, 2026

Daayra Box Office Collection Day 3

सितम्बर 21, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38

सितम्बर 21, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17

सितम्बर 21, 2026

Salman Khan

सितम्बर 21, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 21, 2026