---Advertisement---

Sunanda Sharma : एमिटी यूनिवर्सिटी के बाद अब गाजियाबाद के कॉलेज में सिंगर के साथ नीच हरकत, देख खौफ में लोग

Sunanda Sharma : पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में परफॉर्मेंस के दौरान बदतमीजी हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2026 3:15 अपराह्न

Sunanda Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Sunanda Sharma : पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार ऑडियंस के द्वारा बदतमीजी की जा रही है। अभी हालहि में रांची की एमिटी यूनिवर्सिटी में लाइव परफॉर्मेस के दौरान उन्हें गंदे-गंदे इशारे किए गए थे। अब इसी तरह की घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आयी है। यहां पर वो राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक से एक युवक स्टेज पर आ  गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा। इस दौरान सिंगर बुरी तरह से डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sunanda Sharma  के साथ फिर हुई लाइव शो में बदतमीजी

इंस्टाग्राम पर prem_bali नाम के पेज से सुनंदा शर्मा का वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें वो भी गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में लाइव परफॉर्मेंस दे रही हैं। लेकिन तभी अचानक से एक युवक स्टेज पर कूदकर आ जाता है और भीड़ और सिक्योरिटी की धज्जियां उड़ाते हुए उन्हें छूने की कोशिश करता है।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prem Bali (@prem_bali_)

इस दौरान सिंगर डर से चीखते हुए स्टेज से भाग जाती है। फिलहाल आरोपी को पकड़ लिया गया है।सुनंदा शर्मा के साथ स्टेज पर बदतमीजी करने वाला युवक उसी कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो में पंजाबी सिंगर का डर साफ देखा जा सकता है। आपको बता दे, अभी हालहि में सिंगर रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी में परफॉर्मस करने पहुंची थीं। यहां पर उनको एक युवक ने अश्लील इशारे करके तंग किया था। इस दौरान सुनंदा ने गुस्से में भरे स्टेज से कहा था कि, ‘ये जो तू इशारे कर रहा है ना, तेरे को ही कह रही हूं, अभी तो छोड़ रही हूं, क्योंकि शो बहुत अच्छा चल रहा है’।

सुनंदा शर्मा कौन है?

सुनंदा शर्मा को इंस्टाग्राम पर लगभग 1 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। उन्हें पंजाबी गानों और फिल्मों से पहचान मिली है। “पटाके” , “जानी तेरा ना” और “दूजी वार प्यार” गानों ने उन्हे यूट्यूब की स्टार बना दिया है। वहीं, वो बॉलीवुड में भी ‘नवाबजादे’ के गाने “तेरे नाल नचना” जैसे गाने गा चुकी हैं। सुनंदा शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ से की थी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 26, 2026

Diabetes

मई 26, 2026

Heart Health

मई 26, 2026

Viral Video

मई 26, 2026

Kanpur Video

मई 26, 2026

Viral Video

मई 26, 2026