---Advertisement---

केएल राहुल संग Suniel Shetty की पहली मुलाकात थी बेहद दिलचस्प, बेटी अथिया संग रिश्ते को लेकर अंजान थे एक्टर

Suniel Shetty: बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की दुल्हनिया बनी है। कपल डेटिंग को लेकर लगातार चर्चा में रहते थे लेकिन उन्हें इस रिश्ते को पब्लिकली करते हुए नहीं देखा गया। अब सुनील शेट्टी ने केएल राहुल संग पहली मुलाकात के बारे में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 28, 2023 2:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Suniel Shetty: बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की दुल्हनिया बनी है। कपल डेटिंग को लेकर लगातार चर्चा में रहते थे लेकिन उन्हें इस रिश्ते को पब्लिकली करते हुए नहीं देखा गया। अब सुनील शेट्टी ने केएल राहुल संग पहली मुलाकात के बारे में एक दिलचस्प कहानी शेयर की है। उन्होंने कहा कि पहली ही मुलाकात में केएल उन्हें काफी पसंद आए थे और सबसे खास वजह यह था कि वह साउथ इंडियन थे।

एयरपोर्ट पर हुई थी मुलाकात

सुनील शेट्टी का कहना है कि राहुल से मिलने के बाद वह काफी इंप्रेस हुए थे और उन्होंने यह बात अपनी फैमिली को बताई थी।मीडिया पर यह खबर चर्चा में है। दरअसल केएल राहुल और सुनील शेट्टी की मुलाकात एयरपोर्ट पर गई थी इस दौरान सुनील केएल से काफी इंप्रेस हुए थे उन्हें यह जानकर खुशी हुई थी कि वह मंगलोर का रहने वाला है। चूंकि एक्टर केएल की खेल कप काफी पसंद करते थे इसलिए उन्हें खुशी हुई थी कि वह भारतीय क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

अथिया ने सुनील को नहीं बताई थी केएल संग पहचान की बात

वहीं, सुनील शेट्टी जब घर गए तो यह बात उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी अथिया से बताई जिसके बाद दोनों एक दूसरे को देखने लगे और तब उनकी पत्नी ने बताया कि राहुल और अथिया पहले से टच में हैं। सुनील शेट्टी की माने तो मैंने अथिया से हमेशा ही साउथ इंडियन से कनेक्ट होने को कहा है लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि वह राहुल के टच में है। खैर शादी के बाद यह खबर लगातार चर्चा में है कि सुनील शेट्टी केएल राहुल को काफी पसंद करते हैं और शादी से काफी खुश हैं।

कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी राहुल और अथिया की मुलाकात

गौरतलब है कि राहुल और अथिया की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और बाद में यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। उन्होंने 4 साल एक-दूसरे को डेट किया लेकिन इसकी खबर कानोकान किसी को नहीं हुई। इस बात की चर्चा लगातार होती रही कि राहुल और अथिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने शादी से कुछ ही समय पहले अपने रिश्ते को एक तस्वीर के जरिए पब्लिकली अनाउंस किया।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Shanaya Kapoor

फ़रवरी 13, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 13, 2026

Tu Ya Main Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026