---Advertisement---

Sushmita Sen इस तरह मना रही बेटी अलीसा का जन्मदिन, 24 की उम्र में बच्चे को गोद लेना नहीं था आसान

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन आज अपनी बेटी अलीसा का जन्मदिन मना रही है। 24 साल की उम्र में एक्ट्रेस बच्चों को गोद लेने की वजह से काफी सुर्खियों में रही थी और इस दौरान उन्हें अपनी मां का भी सपोर्ट नहीं मिला था। वहीं एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट किया था जिस वजह से वह आज बच्चों को गोद लेकर एक प्राउड मां बनी है। सोशल मीडिया पर सुष्मिता लगातार सुर्खियों में रहती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2023 4:46 अपराह्न

SUSHMITA SEN
Follow Us
---Advertisement---

Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हाल ही में ‘ताली‘ वेब सीरीज में नजर आई थी। वहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुष्मिता लगातार चर्चा में है। एक्ट्रेस यंग एज में बच्चों को गोद लेने की वजह से काफी सुर्खियों में रही थी और उन्हें काफी कंट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा है। यहां तक कि जब 24 साल की उम्र में उन्होंने बच्चे गोद लेने के बारे में सोचा तो उनकी मां ने भी उन्हें सपोर्ट नहीं किया था। आज एक्ट्रेस अपनी बेटी अलीसा का जन्मदिन मना रही है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बेटी के साथ बॉन्डिंग की झलक दुनिया को दिखाई है।

अलीसा के लिए सुष्मिता ने कहीं ये बात

बता दें कि सुष्मिता सेन ने सोमवार को अपनी छोटी बेटी अलीसा के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है उसे वीडियो में। अलीसा की पुरानी तस्वीरों में सुष्मिता सेन भी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में सुष्मिता के मां माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे लव ऑफ माय लाइफ। भगवान ने तुम्हें कितना खास बनाया है और तुम्हारी मां होने का यह सौभाग्य मुझे इससे अधिक गर्म नहीं हो सकता। अलीसा मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं सोना।” वहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

मां ने कही थी ये बात

दरअसल 24 साल की उम्र में जब बच्चे को गोद लेने के बारे में सुष्मिता सेन सोची थी तो उनकी मां भड़क गई थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया और कहा कि “यह एक इमोशनल मोमेंट रहा था। जहां मैं सोच रही थी कि यह ऐसा गैप है। कोई मां बनना चाहता है और एक बच्चा है जिसे मां की जरूरत है और वह परफेक्ट फिट है यह सामान्य बात क्यों नहीं हो सकती है। मुझे पता था कि मैं तैयार हूं लेकिन मेरी मां ने कहा तुम खुद एक बच्ची हो। तुम क्या बात कर रही हो। इस लड़की के साथ क्या दिक्कत है और वह काफी गुस्से में आ गई थी लेकिन इस दौरान मेरे पिता ने उन्हें शांत किया और मुझे सपोर्ट किया।”

गोल्ड डिगर कहने वालों को सुष्मिता ने दिया जवाब

बीते कुछ समय पहले ललित मोदी संग रिलेशनशिप को लेकर सुष्मिता काफी सुर्खियों में आई थी। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर भी कहा। हाल ही में एक्ट्रेस ने गोल्ड डिगर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। यह बात सच है कि इस मसले में सुष्मिता सेन उस समय भी जवाब दी थी और अब उन्होंने कहा, “मैंने वह पोस्ट सिर्फ इसलिए शेयर किया था ताकि मैं उस पर हंस सकूं। मैं इतनी दुखी नहीं थी। यह हंसने वाली बात थी क्योंकि आप एक औरत को गोल्ड डिगर कह रहे हैं और उस पर खुद कहानी लिखकर पैसे कमा रहे हैं। एक चीज जो मुझे परेशान करती है वह यह है कि अब अच्छे लोग चुप होते हैं तो बुरे लोग मजे लेते हैं।” गौरतलब है कि ललित मोदी संग रिलेशनशिप में आने के बाद लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर कहा तो एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझे डायमंड पसंद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026