---Advertisement---

आखिर क्यों Sushmita Sen को बदलना पड़ा इंस्टाग्राम पर डेट ऑफ बर्थ? यहां जानिए क्या है माजरा

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से डेट ऑफ बर्थ बदलकर लोगों को किया कंफ्यूज, आखिर क्या है माजरा आइए जानते हैं। एक्ट्रेस ने कहा यह है दूसरी जन्म तारीख।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 4:34 अपराह्न

Sushmita Sen
Follow Us
---Advertisement---

Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम बायो पर डेट ऑफ बर्थ बदलकर लोगों को झटका दिया। जी हां, दरअसल एक्ट्रेस ने अपने रियल डेट ऑफ बर्थ बदलकर एक तारीख लिखकर लोगों से यह बताती हुई नजर आई कि यह उनकी दूसरी जन्मतिथि है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और क्यों सुष्मिता को करना पड़ा यह काम। क्योंकि जन्म की तिथि बदलने की वजह से सुष्मिता सेन ट्रेंड में आ गई है और लोग इस बारे में जमकर सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल तो आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा और क्यों एक्ट्रेस आई चर्चा में।

क्या है न्यू डेट ऑफ बर्थ

दरअसल सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टा बायो में सेकंड डेट ऑफ बर्थ 27 फरवरी 2023 लिखी है और बताया है कि यह उनका दूसरा जन्म है। दरअसल सुष्मिता सेन का रियल डेट ऑफ बर्थ 19 नवंबर 1975 है लेकिन अब वह डेट ऑफ बर्थ बदलकर लोगों को कंफ्यूज करती हुई नजर आई।

इसी दिन आया था हार्ट अटैक

अगर आप भी हैं कंफ्यूज तो आपको बता दें कि बीते साल इसी दिन यानी 27 फरवरी 2023 को उन्हें हार्ट अटैक आया था। जी हां, जब उन्होंने मेडिकल टेस्ट करवाया तो उन्हें पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया जबकि सभी रिपोर्ट ठीक थे। सुष्मिता सेन ने इस बात की जानकारी लोगों को दी थी। उन्होंने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया था कि मुझे हार्ट अटैक आया था। मेरा दिल अभी सही सलामत है। मैं उन लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिनकी वजह से मुझे सही समय पर ट्रीटमेंट मिला।

चर्चा में बनी रहती हैं Sushmita Sen

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन को आर्या 3 में देखा गया था। इसके अलावा वह ताली वेब सीरीज को लेकर भी काफी चर्चा में रही। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से वह लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026