---Advertisement---

Sydney Film Festival में ‘कैनेडी’ और ‘जोरम’ के शामिल होने के साथ ही जी स्टूडियोज को मिली डबल खुशी

Sydney Film Festival: जी स्टूडियोज इंटरनेशनल फेस्टिवल सर्किट में बैक-टू-बैक प्रीमियर और स्क्रीनिंग के साथ वैश्विक स्तर पर भारतीय स्टोरी टेलिंग के लिए सफलतापूर्वक और लगातार एक जगह बना रहा है। इस बार जी स्टूडियोज ने प्रतिष्ठित सिडनी फिल्म फेस्टिवल में ‘जोरम’ और ‘कैनेडी’ को शामिल कर डबल खुशी हासिल की है। जबकि मनोज बाजपेयी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2023 6:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sydney Film Festival: जी स्टूडियोज इंटरनेशनल फेस्टिवल सर्किट में बैक-टू-बैक प्रीमियर और स्क्रीनिंग के साथ वैश्विक स्तर पर भारतीय स्टोरी टेलिंग के लिए सफलतापूर्वक और लगातार एक जगह बना रहा है। इस बार जी स्टूडियोज ने प्रतिष्ठित सिडनी फिल्म फेस्टिवल में ‘जोरम’ और ‘कैनेडी’ को शामिल कर डबल खुशी हासिल की है। जबकि मनोज बाजपेयी स्टारर ‘जोरम’ आधिकारिक प्रतियोगिता में है, राहुल भट स्टारर अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। सिडनी फिल्म फेस्टिवल 7 जून से शुरू होगा और 15 जून 2023 तक चलेगा।

ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में जाने का मौका मिला

इस पर जी स्टूडियोज के सीबीओ, शारिक पटेल ने कहा, “‘जोरम’ और ‘कैनेडी’ दोनों ही अनूठी कहानियां हैं। इस तरह की महान प्रतिभाओं यानी अनुराग कश्यप और देवाशीष मखीजा के साथ काम करना खुशी की बात है। जी स्टूडियोज को सबसे प्रतिष्ठित ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में जाने का मौका मिला है। रॉटरडैम, कान्स और बर्लिन के बाद अब हम सिडनी में दर्शकों को लुभाने के लिए उत्सुक हैं।”

इसे भी पढ़ेंः Vivek Agnihotri ने कश्मीर फाइल्स को दोष देने वाले लेखक को प्रोपोगैंडा फिल्म बताने पर दिया करारा जवाब!

कैनेडी को कान्स के बाद सिडनी में दिखाया जाएगा

‘गुड बैड फिल्म्स’ के निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि कैनेडी को कान्स के बाद सिडनी में दिखाया जाएगा, और इससे भी बड़ी बात यह है कि आखिरकार मुझे इस खूबसूरत फेस्टिवल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कैनेडी के लिए यह एक खूबसूरत यात्रा होने जा रही है।”

मेहनत और जुनून को रिवॉर्ड दिया गया

‘मखीजा फिल्म्स’ के निर्देशक और निर्माता देवाशीष मखीजा ने आगे कहा,”ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े – सिडनी फिल्म फेस्टिवल – में मुख्य प्रतियोगिता में ‘जोरम’ का चुना जाना और भी खास हो जाता है क्योंकि हम फेस्टिवल की व्यापक स्थिरता संबंधी चिंताओं और जोरम के अपने नरेटिव के बीच महान तालमेल पाते हैं जो विकास की लागत पर सवाल उठाना चाहता है और न्याय की असमानताएं। ऐसा लगता है कि मेहनत और जुनून को रिवॉर्ड दिया गया है क्योंकि हम मखीजा फिल्म्स की जोरम को विश्व सिनेमा में बेस्ट क्यूरेटर और दर्शकों के बीच गहरी प्रतिध्वनि के रूप में देखते है।” जबकि ‘जोरम’ का प्रीमियर इससे पहले प्रतिष्ठित आईएफएफआर 2023 में हो चुका है, वहीं ‘कैनेडी’ इस महीने के आखिर में फेस्टिवल डे कान्स में प्रीमियर के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ेंःइंतजार हुआ खत्म! Parineeti Chopra और Raghav Chadha की इस दिन होगी सगाई, जानिए कितने मेहमान होंगे शामिल

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026