---Advertisement---

इस एक्टर को डेट कर रही है Tamannaah Bhatia, खुलेआम कह दी दिल की बात

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने रिलेशनशिप को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी लेकिन लेटेस्ट इंटरव्यू में तमन्ना बातों-बातों में विजय वर्मा के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2023 1:05 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने रिलेशनशिप को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी लेकिन लेटेस्ट इंटरव्यू में तमन्ना बातों-बातों में विजय वर्मा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर मुहर लगा दी है और बता दिया कि उनके लिए विजय वर्मा काफी मायने रखते हैं। सोशल मीडिया पर तमन्ना का इंटरव्यू काफी चर्चा में है जिसने वह खुलेआम विजय की तारीफ करती हुई नजर आई है। इस खबर को देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

काम की वजह से फीलिंग्स नहीं रोक सकते हैं

हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा कि “किसी के साथ होने के लिए एक दूसरे का को स्टार्ट होना जरूरी नहीं है। हां यह बात सच है कि विजय वर्मा मेरे लिए काफी इंपोर्टेंट है और मैं उन्हें काफी पसंद करती हूं। अगर आप किसी के लिए कुछ फील कर रहे हैं तो यह काफी स्पेशल होता है। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि आप उनके साथ काम कर चुके हैं इसलिए वह फील हो रहा है। किसी की किसी के बारे में फीलिंग काफी अलग होती है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें काम कोई वजह है।”

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Shah Rukh Khan बोले ‘कुत्तों को भी मेरी फिल्में पसंद आने का है इंतजार’, जवाब से मच रही खलबली

विजय वर्मा को तमन्ना ने बताया हैप्पी प्लेस

तमन्ना ने अपने प्यार का खुलेआम इजहार करते हुए कहा कि “हां विजय वर्मा ऐसे शख्स हैं जिनके बारे में मैं आगे की प्लानिंग कर सकती हूं। मैं उन्हें काफी पसंद करती हूं और उनकी परवाह करती हूं। इस वक्त वह मेरे हैप्पी प्लेस हैं। ऐसे में यह तो साफ जाहिर है कि तमन्ना ने अपनी तरफ से खुलकर यह बात कह दी है अब इंतजार है विजय वर्मा के रिएक्शन का।”

किस करते हुए वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दोनों को साथ में भी कई दफा स्पॉट किया गया। इसके अलावा दोनों की न्यू ईयर पार्टी का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था जिसमें ये एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो को लेकर काफी हंगामा मचा था लेकिन विजय और तमन्ना इस मामले में चुप्पी साधे हुए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों बहुत जल्द एक साथ ‘लस्ट स्टोरीज 2’ वेब सीरीज में काम करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Summer Outfits: गर्मियों में दिखना है कूल , तो मृणाल ठाकुर के इन शानदार लुक्स को करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026