Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में तमन्ना भाटिया की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें पसंद करते हैं लेकिन इस सबके बीच क्यों एक साबुन के ब्रांडिंग को लेकर उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल केएसडीएल की तरफ से उन्हें एंबेसडर की तौर पर चुना गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक गैर कन्नड़ को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चुने जाने की वजह से विवादों का उन्हें सामना करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े, श्रीलीला और कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेसेस शामिल थी। लेकिन तमन्ना भाटिया को वह पोजीशन मिली। हालांकि इसकी सफाई में कर्नाटक मिनिस्टर एमबी पाटिल ने जो कहा वह चर्चा में है।
क्यों Tamannaah Bhatia को एमएसडीएल का चुना गया ब्रांड एंबेसडर
Bengaluru: Karnataka Minister MB Patil says, “Months before, I had categorically clarified why Tamannaah Bhatia was selected as the brand ambassador. It was a committee headed by Rajinikanth and others. They went through 5-6 names, and out of them, some2-3 names were from… pic.twitter.com/98JAMBwjDm
— ANI (@ANI) February 10, 2026
तमन्ना भाटिया को एमएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर को तौर पर चुने जाने को लेकर कर्नाटक मिनिस्टर एमबी पाटिल ने कहा, “महीनों पहले मैंने साफ-साफ बताया था कि तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर क्यों चुना गया था। रजनीकांत और दूसरों की हेडिंग वाली एक कमेटी थी जिन्होंने 5-6 नाम पर विचार किया और उनमें से दो तीन नाम कर्नाटक से थे। हालांकि उन्होंने दूसरे प्रोडक्ट्स को इंडोर्स किया था। इसका मतलब है कि वे यहां ब्रांड एंबेसडर नहीं हो सकते। मेरिट से तमन्ना भाटिया है हमारी मैसूर सैंडल की सेल्स सिर्फ कर्नाटक में नहीं है। हम कर्नाटक में लगभग 8 से 12%, तेलंगाना और दूसरे राज्यों में 18%, नॉर्थ इंडिया में 8% और इंटरनेशनल लेवल पर 1 प्रतिशत है या पूरी तरह से एक बिजनेस डिसीजन है जो कर्नाटक शॉप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड कमेटी ले रही है।
दीपिका पादुकोण और श्रीलीला को लेकर क्या बोल रहे तमन्ना भाटिया को ट्रोल करने वाले
हालांकि एमबी पाटिल के इस सफाई को लेकर भी लोगों का रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है और एक यूजर ने कहा कि “इस जेनरेशन की श्रीलीला परफेक्ट थी।” एक ने कहा दीपिका पादुकोण निश्चित तौर पर बेहतर थी। एक ने कहा तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चुनाव वाकई दुखदाई है। हालांकि लोगों की यह अपनी अपनी राय है। जहां फैंस इसे लेकर एक्साइटेड भी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण श्रीलीला के साथ तमन्ना भाटिया की तुलना हो रही है।