---Advertisement---

Sikandar ka Muqaddar ट्रेलर रिलीज होते ही Tamannaah Bhatia आई ट्रेंड में, रिवीलिंग ड्रेस में देख क्या कह रहे फैंस

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' के ट्रेलर रिलीज के बाद चर्चा में आ गई हैं, लोग उनके अंदाज के कायल हो गए, आइए जानते हैं आखिर क्यों सुर्खियों में आई एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 11, 2024 6:34 अपराह्न | Updated: नवम्बर 12, 2024 11:34 पूर्वाह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर बहुत जल्द तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ (Sikandar ka Muqaddar) रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि मेकर्स ने इसके ट्रेलर को जारी कर दिया लेकिन इसके बाद ही तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गई। एक तरफ जहां इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ स्टाइलिश आउटफिट में तमन्ना भाटिया लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। ब्लैक ड्रेस में वह जिस तरह अपनी खूबसूरत अदाएं सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाई उसे देख फैंस कायल हो गए। आइए देखते हैं तमन्ना की दिलकश अदाएं।

Sikandar ka Muqaddar में Tamannaah Bhatia के साथ नजर आएंगे ये सितारे

Credit- Netflix

29 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर को जारी करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “कौन है मासूम कौन है मुजरिम और किसकी मूलवृति है सबसे शातिर? सिकंदर का मुकद्दर 29 नवंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद यह तो तय है कि सस्पेंस और थ्रिलर के साथ-साथ तमन्ना भाटिया की जबरदस्त एक्टिंग देखने के लिए फैंस तैयार हो जाए क्योंकि इस बार धमाका करने के लिए एक बार फिर वह तैयार हैं।

स्टाइलिश ड्रेस में दिल लूट गई Tamannaah Bhatia

वहीं दूसरी तरफ तमन्ना भाटिया ‘सिकंदर का मुकद्दर’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आई जिसमें उनकी खूबसूरती तारीफ के काबिल है। ब्राउन एंड ब्लैक ब्रालेट के साथ रेप रिवीलिंग स्कर्ट और स्टाइलिश ब्लेजर को वह जिस तरह से पेयर करती हुई नजर आई उसे देख फैंस भी दिल हारने को मजबूर हो गए। इस ब्रालेट में एक कस्माइजड डिजाइन है जो इसे खास बनाने के लिए काफी है। लाइट मेकअप और हेयर बन स्टाइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

Tamannaah Bhatia की तारीफ में क्या कह रहे यूजर्स

https://twitter.com/WorldofWomen2k/status/1855943039820218815
https://twitter.com/PVBharath14/status/1855946904128950370
https://twitter.com/mickey_alizeh/status/1855916591847739566

सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया के फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा उफ्फ तमन्ना तो एक ने कहा, “मिल्की ब्यूटी।”एक यूजर ने लिखा, “स्वीट एंड हॉट।” गौरतलब है कि इससे पहले तमन्ना भाटिया ‘आज की रात’ गाने को लेकर काफी सुर्खियों में रही और इसमें उनके अंदाज को लोग नहीं भूल पा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026