---Advertisement---

Temptation Island India: बोनफायर नाइट के फ्लैशबैक के बाद क्या बदल जाएंगे रिश्ते, प्रोमो में ट्विस्ट देख लोग हुए एक्साइटेड

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है। इस प्रोमो में यह झलक दिखाई गई है कि बॉयज विला के कनेक्शन बनने वाले हैं। ऐसे में कपल की जिंदगी में क्या ट्विस्ट आएगा यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 12, 2023 4:03 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: जिओ सिनेमा पर स्ट्रिम हो रहे शो ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया‘ को मौनी रॉय और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं। इस शो में बोनफायर नाइट के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। कपल्स और टेंपटर्स के बीच नई केमिस्ट्री बन रही है। कपल अपने पार्टनर की सच्चाई से वाकिफ होने के बाद एक बार फिर अपना अलग बॉन्डिंग शेयर करते हुए दिखाई देंगे। फ्लैशबैक को याद करके कपल काफी परेशान नजर आ रहे हैं और ऐसे में बॉयज विला में नई केमिस्ट्री बनने वाली है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प है कि क्या शो में ब्रेकअप होगा।

ट्विस्ट है वाकई मजेदार

टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह बात सच है कि शो शुरुआत से ही काफी लाइमलाइट में है। ऐसे में बीते दिन बोन फायर नाइट में करण और मौनी ने कई खुलासे किए जिसके बाद यहां कई लोगों का दिल टूट गया। इस खुलासे के बाद जहां निशंक स्वामी फूट फूटकर रोते हुए नजर आए। वहीं कपल प्रोमो में नए कनेक्शन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। तो क्या शो में अब एक बार फिर ट्विस्ट आने वाला है इसे जानने के लिए फैंस बेताब हैं।

घर में बनेंगे नए कनेक्शन

वहीं दूसरी तरफ जद हदीद और निकिता के बीच क्या दूरियां आ जाएगी और दोनों की बॉन्डिंग के बीच निधि आ जाएगी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही है और ऐसे में क्या निधि और निकिता दुश्मन बन जाएंगी। प्रोमो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “बोनफायर नाइट के फ्लैशबैक को याद करके कपल्स और टेंप्टर्स शुरू कर रहे हैं एक फ्रेश चैप्टर विद नए ट्वीट देखिए टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया आज रात 8:00 बजे। यह शो काफी अलग है और उसमें चार कपल नजर आ रहे हैं। कपल बनकर शो में भले ही उनकी एंट्री हुई हो लेकिन अब उनका कनेक्शन सिंगल के साथ बन रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026