---Advertisement---

दिल्ली की 45 डिग्री की गर्मी में पीएम मोदी से मिलने ये क्या पहन कर आए Thalapathy Vijay, वीडियो देख लोग बोले ‘सीएम बहादुर है’

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने आखिर दिल्ली की गर्मी में ऐसा क्या पहना जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2026 10:54 पूर्वाह्न

Thalapathy Vijay
Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए हैं जब से वह मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली है। वहीं इस सबके बीच बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए वह दिल्ली पहुंचते हैं जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वहीं इस सबके बीच आखिर क्यों थलापति विजय की ड्रेस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आखिर 45 डिग्री हीट वेव में एक्टर बने सीएम ऐसा क्या पहन कर आए हैं जिसे लेकर लोग उन्हें बहादुर तक कहने के लिए मजबूर हो गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

पीएम मोदी से मिलने इस तरह पहुंचे थलापति विजय

Tamil Nadu Chief Minister Joseph Vijay arrived in New Delhi in his signature black suit look ahead of a series of high-profile meetings.
byu/IndiaToday inIndiaTodayLIVE

दरअसल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचते हैं और इस दौरान वह अपने सिग्नेचर ब्लैक सूट में दिखते हैं। व्हाइट कलर के शर्ट के साथ ब्लैक सूट पैंट में वह छा गए। यह सच है कि जब से वह सीएम की जिम्मेदारी संभाले हैं अक्सर उन्हें हाई प्रोफाइल मीटिंग में इसी लुक में देखा गया है। यह इनका सिग्नेचर अवतार बन गया है। हालांकि दिल्ली की हीट वेव में सीएम थलापति विजय को इस तरह देखने के बाद लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं और चुटकी भी ले रहे हैं।

Thalapathy Vijay की पीएम मोदी से मुलाकात क्यों चर्चा में

थलापति विजय के इस लुक को देखकर कहा जा रहा है कि दिल्ली की गर्मी में सीएम ने सूट पहनने की हिम्मत दिखाई यह उनकी बहादुरी को दिखाता है। यह बताता है कि वह आने वाले सभी मुश्किलों को पार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तमिलनाडु चीफ मिनिस्टर के x से इन फोटोस को भी शेयर किया गया है जहां कहा गया, “भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज (27.5.2026) नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री एस. जोसेफ विजय से शिष्टाचार भेंट की।”

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय जहां एक तरफ अपनी फिल्मी करियर को लेकर चर्चा में है तो वहीं दूसरी तरफ उनका मुख्यमंत्री वाला अवतार भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन बताई जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026